आज फिर महंगे हुए पेट्रोल-डीजल, पहली बार डीजल 72 पार, जानिए 2 सितंबर का रेट
By जनार्दन पाण्डेय | Published: September 2, 2018 08:27 AM2018-09-02T08:27:12+5:302018-09-03T07:18:59+5:30
Petrol-diesel prices today: तेल मार्केटिंग कंपनियां नियमित रूप से पेट्रोल-डीजल के दामों की समीक्षा करती हैं और रोजाना सुबह 6 बजे के बाद नई कीमतें लागू होती हैं।
नई दिल्ली, 2 सितंबर: पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने एक बार फिर रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इस वक्त पेट्रोल-डीजल की कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई हैं। हिन्दुस्तान पेट्रोलियम के मुताबिक रविवार (2 सितंबर) को दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 78.92 रुपये प्रति लीटर और मुंबई में 86.33 रुपये प्रति लीटर रहेगा। इसके अलावा दिल्ली में डीजल 72.65 रुपये प्रति लीटर और मुंबई में 75.2 रुपये प्रति लीटर है। यह अब तक की पेट्रोल-डीजल की कीमतों में ऐतिहासिक बढ़ोतरी है। जानिए कीमतें-
2 सितंबर को पेट्रोल की कीमत
शहर | रविवार की कीमतें |
दिल्ली | 78.92 रुपए |
कोलकाता | 81.83 रुपए |
मुंबई | 86.33 रुपए |
चेन्नई | 82 रुपए |
चार महानगरों में 2 सितंबर को डीजल की कीमत:-
दिल्ली | 72.65 रुपए |
कोलकाता | 73.68 रुपए |
मुंबई | 75.2 रुपए |
चेन्नई | 74.84 रुपए |
* ये रेट 2 सितंबर 2018 को सुबह 6 बजे से लागू हैं। भारत के सभी छोटे से छोटे शहर का रेट जानने के लिए यहां क्लिक करें।
बता दें कि ऑयल मार्केटिंग कंपनियां नियमित रूप से पेट्रोल-डीजल के दामों की समीक्षा करती हैं और रोजाना सुबह 6 बजे के बाद नई कीमतें लागू होती हैं।
डीजल के भाव में ऐतिहासिक वृद्धि
अमेरिकी डालर के मुकाबले रुपये में लगातार गिरावट आने के साथ डीजल का दाम पहली बार 70 रुपये प्रति लीटर से ऊपर निकल गया। पहले डीजल के दाम में शुक्रवार को 28 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि हुई। ईंधन के दाम में दैनिक संशोधन शुरू होने के बाद डीजल के दाम में यह सबसे तीव्र वृद्धि है। दिल्ली में शुक्रवार को एक लीटर डीजल का दाम 70.21 रुपये प्रति लीटर हो गए थे। शनिवार को इसमें फिर से 27 पैसे की वद्धि कर दी गई। शनिवार को दिल्ली में डीजल का भाव 70.48 रुपये हो गए। लेकिन रविवार को इसमें 1 रुपये 13 पैसे की बढोतरी होने से दिल्ली में डीजल की कीमतें 72.65 रुपये हो गईं।