फिर हुआ पेट्रोल-डीजल की कीमतों में इजाफा , जानिए आपके शहर के दाम
By पल्लवी कुमारी | Published: February 21, 2019 08:18 AM2019-02-21T08:18:43+5:302019-02-21T09:17:40+5:30
आज का डीजल और पेट्रोल प्राइस अपडेट: दिल्ली में 20 फरवरी की तुलना में पेट्रोल 15 पैसा महंगा हुआ तो वहीं डीजल में 26 पैसे का उछाल देखने को मिला। सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (आईओसी) ने अगले वित्त वर्ष में अमेरिका से 30 लाख टन कच्चा तेल खरीदने के लिए 1.5 अरब डॉलर का वार्षिक सौदा किया है।
पेट्रोल और डीजल की गुरुवार ( 21 फरवरी) की कीमतों में पिछले कुछ दिनों से कोई खास उतार-चढ़ाव देखने को नहीं मिला। 21 फरवरी को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 71.15 रुपये प्रति लीटर है। डीजल की कीमत 66.33 रुपये प्रति लीटर रहेगा। वहीं आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 76.74 रुपये प्रति लीटर रहेगा। डीजल की कीमत मुंबई में 69.42 रुपये प्रति लीटर रहेगा। 20 फरवरी से कीमतों की तुलान की जाए तो कुछ पैसें महंगे हुए हैं।
दिल्ली में 20 फरवरी की तुलना में पेट्रोल 15 पैसा महंगा हुआ तो वहीं डीजल में 26 पैसे का उछाल देखने को मिला। वहीं कोलकाता में बीते दिनों के मुताबिक, 20 फरवरी को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 71 रुपये प्रति लीटर बिका। डीजल की कीमत 66.7 रुपये प्रति लीटर था। वहीं आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 76.59 रुपये प्रति लीटर बिका तो डीजल 69.25 रुपये प्रति लीटर रहा।
नीचे दिए गए चार्ट में देखें देश के प्रमुख नगरों के पेट्रोल डीजल की कीमत
21 फरवरी 2019 पेट्रोल की कीमतेंः-
शहर | 20 फरवरी की कीमत/प्रति लीटर |
दिल्ली | 71.15 रुपये |
कोलकाता | 73.2 रुपये |
मुंबई | 76.74 रुपये |
चेन्नई | 73.82 रुपये |
21 फरवरी 2019 डीजल की कीमतेंः
दिल्ली | 66.33 रुपये |
कोलकाता | 68.07 रुपये |
मुंबई | 69.42 रुपये |
चेन्नई | 70.04 रुपये |
भारत के सभी छोटे से छोटे शहर का रेट जानने के लिए यहां क्लिक करें। ये रेट हिन्दुस्ता पेट्रोलियम कॉपोरेशन लिमिटेड के मुताबिक लिखी गई है।