लाइव न्यूज़ :

अच्छी सड़कों के लिये लोगों को भुगतान करने की जरूरत: गडकरी

By भाषा | Updated: September 16, 2021 19:01 IST

Open in App

सोहना, (हरियाणा) 16 सितंबर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बृहस्पतिवार को कहा कि देश में अच्छी सड़कों और दूसरी बेहतर ढांचागत सुविधाओं के लिये लोगों को भुगतान करने की जरूरत हे।

उन्होंने एक्सप्रेसवे से यात्रा में लगने वाले समय और ईंधन लागत में कमी के बारे में भी बताया।

सोहना में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे (डीएमई) की प्रगति की समीक्षा करते हुए सड़क परिवहन मंत्री गडकरी ने कहा कि जिन किसानों की एक्सप्रेसवे के पास जमीन है, उसे उन्हें रियल्टी डेवलपर को नहीं बेचना चाहिए। बल्कि उनके साथ भागीदारी करनी चाहिए और सड़क किनारे सुविधाओं का निर्माण करना चाहिए।

पथकर की वजह से यात्रा खर्च में वृद्धि के बारे में मंत्री ने कहा, ‘‘अगर आप एयर कंडीशन युक्त हॉल उपयोग करना चाहते हैं, उसके लिये आपको पैसे खर्च करने पड़ते हैं। अन्यथा, आप खुले में भी शादी का आयोजन कर सकते हैं।’’

गडकरी ने कहा कि एक्सप्रेसवे से यात्रा समय में उल्लेखनीय रूप से कमी आएगी। इससे ईंधन की लागत भी कम होगी।

उन्होंने कहा, ‘‘दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से यात्रा समय में 12 घंटे की कमी आएगी। एक ट्रक को दिल्ली से मुंबई जाने में 48 घंटे लगते हैं। लेकिन इस एक्सप्रेसवे से वह 18 घंटे में पहुंचेगा।’’

गडकरी ने कहा, ‘‘इसका मतलब है कि ट्रक अधिक फेरे लगा सकता है। यानी अधिक कारोबार कर सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित