लाइव न्यूज़ :

पेवर्ल्ड को अगले वित्त वर्ष में अपने मंच से लेनदेन बढ़कर 12,000 करोड़ रुपये पर पहुंचने की उम्मीद

By भाषा | Updated: March 28, 2021 10:34 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 मार्च वित्तीय प्रौद्योगिकी (फिनटेक) कंपनी पेवर्ल्ड का अनुमान है कि आगामी वित्त वर्ष (2021-22) में उसके मंच से लेनदेन का कुल मूल्य 60 प्रतिशत बढ़कर 12,000 करोड़ रुपये पर पहुंच जाएगा।

कंपनी का कहना है कि चालू वित्त वर्ष में उसके मंच से सकल लेनदेन मूल्य (जीटीवी) 7,500 करोड़ रुपये रहेगा। कंपनी रेल टिकटों की बिक्री, आधार आधरित भुगतान सेवाओं, म्यूचुअल फंड, बीमा और अन्य के लिए भुगतान इंटरफेस उपलब्ध कराती है।

पेवर्ल्ड के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) प्रवीन धाबाई ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘पेवर्ल्ड के खुदरा केंद्र पांच लाख से अधिक हो गए हैं। हमारे मंच से प्रतिदिन दो लाख लेनदेन होते हैं। पेवर्ल्ड का जीटीवी 7,500 करोड़ रुपये है। इस मौजूदा दर से अगले वित्त वर्ष में हमारे मंच पर लेनदेन का आंकड़ा 11,000 से 12,000 करोड़ रुपये पर पहुंच जाएगा।’’

पेवर्ल्ड अपने वितरकों और कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने की तैयारी कर रही है।

धाबाई ने कहा, ‘‘अभी हमारे वितरकों की संख्या 3,500 है। हम अपने खुदरा केंद्रों की दृष्टि से कर्मचारियों की संख्या दोगुनी करने की तैयारी कर रहे हैं। कई ऐसे क्षेत्र हैं जहां अभी इस तरह की सुविधाएं नहीं हैं। ओडिशा और असम जैसे राज्यों में लोगों को इस तरह की सेवाओं की जरूरत है और वहां प्रतिस्पर्धा भी कम है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'जन आक्रोश महिला पदयात्रा' के साथ सड़कों पर उतरे सीएम योगी, महिला आरक्षण बिल गिरने पर विपक्ष को दिया कड़ा संदेश

भारतजम्मू-कश्मीर में लोगों हो रहे नशे का शिकार, 13 लाख लोग कर रहे मादक चीजों का सेवन

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले देख लें आज का ताजा रेट चार्ट, पढ़ें 21 अप्रैल की लेटेस्ट रेट लिस्ट

भारतGujarat: दाहोद में शादी का खाना खाने से 400 से ज्यादा लोग बीमार, स्वास्थ्य विभाग ने शुरू की जांच

विश्वVIDEO: मारपीट, धारदार हथियार और मिर्ची स्पे..., जर्मनी में गुरुद्वारे के अंदर भिड़े दो गुट, 11 घायल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार 

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट