लाइव न्यूज़ :

पेटीएम का जेएमवी अक्टूबर-नवंबर में दोगुना होकर 1.66 लाख करोड़ रुपये पर

By भाषा | Updated: December 13, 2021 15:33 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 दिसंबर डिजिटल भुगतान और वित्तीय सेवा कंपनी पेटीएम ने सोमवार को बताया कि चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही के पहले दो महीनों में उसके ऐप के जरिये लेनदेन के लिए किया जाने वाला भुगतान (जीएमवी) दोगुना होकर 1,66,600 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। कंपनी ने बताया कि ऋण वितरण में तेज उछाल की वजह से ऐसा हुआ।

पेटीएम की मूल कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस लि. ने एक साल पहले इसी अवधि में 72,800 करोड़ रुपये का जीएमवी दर्ज किया था।

पीटीएम के अनुसार, जीएमवी से आशय अलग-अलग अवधि में अपने ऐप पर लेनदेन के लिए पेटीएम भुगतान साधनों के माध्यम से या भुगतान समाधान के माध्यम से व्यापारियों (दुकानदारों) को किए जाने वाले कुल भुगतान के मूल्य से है।

इसमें धन हस्तांतरण जैसे उपभोक्ता-से-उपभोक्ता भुगतान सेवाएं शामिल नहीं होतीं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यबर्नेट होम्योपैथी द्वारा आयोजित चौथा विश्व होम्योपैथी शिखर सम्मेलन, वैश्विक पहचान की ओर मजबूत कदम

भारतमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का "नारी शक्ति वंदन अधिनियम" के संबंध में प्रदेशवासियों के नाम संदेश

भारतVIDEO: खाटू श्याम मंदिर पहुंचे CM धामी, बोले - अब बंगाल में आएगा बड़ा बदलाव!

भारत'लुटेरी सरकार को जवाब...,' तमिलनाडु में गरजे सीएम डॉ. मोहन, देखें उनके अंदाज के Photos

भारतVIDEO: 'मोदी लोगों को डरा रहे हैं', मल्लिकार्जुन खरगे का बयान, फिर आई सफाई

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 21 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,405 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले देख लें आज का ताजा रेट चार्ट, पढ़ें 21 अप्रैल की लेटेस्ट रेट लिस्ट

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार