लाइव न्यूज़ :

डिजिटल लेनदेन को बढ़ावा देने के लिए पेटीएम का व्यापारियों को ऑफर

By भाषा | Updated: July 15, 2021 18:09 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 जुलाई डिजिटल वित्तीय सेवा मंच पेटीएम ने गुरुवार को कहा कि वह डिजिटल लेनदेन को बढ़ावा देने के लिए देश भर के दुकानदारों को छूट और कैशबैक जैसे ऑफर देगा तथा इस पेशकश के तहत प्रभावी रूप से शून्य लागत पर पेटीएम साउंडबॉक्स भी पाया जा सकता है।

कंपनी द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक पेटीएम स्पीकर के रूप में लोकप्रिय पेटीएम साउंडबॉक्स को पेटीएम फॉर बिजनेस (पी4बी) ऐप का उपयोग करके खरीदने पर 299 रुपये की छूट भी मिलेगी।

बयान के मुताबिक इसके अलावा जो व्यापारी महीने में 50 डिजिटल लेनदेन पंजीकृत करते हैं, उन्हें पांच माह तक हर माह 60 रुपये का कैशबैक मिलेगा, जिससे उनकी डिवाइस की प्रभावी कीमत शून्य हो जाएगी।

पेटीएम का मानना है कि इस पेशकश से देशभर के छोटे दुकानदारों को डिजिटल लेनदेन अपनाने में मदद मिलेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या पीएम मोदी ने किया आचार संहिता का उल्लंघन? प्रधानमंत्री के 'राष्ट्र के नाम संबोधन' पर 700 कार्यकर्ताओं ने की चुनाव आयोग से शिकायत

क्राइम अलर्टHyderabad: 20 मासूम लड़कियां और एक दरिंदा; हैदराबाद में ब्लैकमेलिंग के बड़े रैकेट का भंडाफोड़, तरीका जानकर कांप जाएगी रूह

भारत'जन आक्रोश महिला पदयात्रा' के साथ सड़कों पर उतरे सीएम योगी, महिला आरक्षण बिल गिरने पर विपक्ष को दिया कड़ा संदेश

भारतजम्मू-कश्मीर में लोगों हो रहे नशे का शिकार, 13 लाख लोग कर रहे मादक चीजों का सेवन

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले देख लें आज का ताजा रेट चार्ट, पढ़ें 21 अप्रैल की लेटेस्ट रेट लिस्ट

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार 

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट