लाइव न्यूज़ :

विकास दर में गिरावट पर बोले चिदंबरम- 'सरकारों के दावों की हवा निकली'

By भाषा | Updated: March 1, 2019 10:52 IST

पहली तिमाही में विकास दर 8.2 फीसदी, जबकि दूसरी तिमाही में विकास दर 7.1 फीसदी रही।

Open in App

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम ने मौजूदा वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में विकास दर में गिरावट आने को लेकर शुक्रवार को सरकार पर निशाना साधा और कहा कि इससे सरकार के दावों की हवा निकल गयी है।

पूर्व वित्त मंत्री ने ट्वीट कर कहा, 'वित्त वर्ष 2018-19 की तिमाही विकास दर ने सरकार के दावों की हवा निकाल दी है। पहली तिमाही में 8 फीसदी, दूसरी तिमाही में सात फीसदी और तीसरी तिमाही में 6.6 फीसदी।' 

उन्होंने कहा कि अगर चौथी तिमाही में विकास दर और गिरती है तो इससे यह सरकार पूरी तरह बेनकाब हो जाएगी। गौरतलब है कि चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में देश की सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) विकास दर गिरकर 6.6 फीसदी रही। यह पांच तिमाहियों का निचला स्तर है।

पहली तिमाही में विकास दर 8.2 फीसदी, जबकि दूसरी तिमाही में विकास दर 7.1 फीसदी रही।

टॅग्स :पी चिदंबरम
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारBudget 2026: निर्मला सीतारमण ने लगातार नौवां केंद्रीय बजट पेश किया, जानें किसके नाम है सबसे ज्यादा बार केंद्रीय बजट पेश करने का रिकॉर्ड

कारोबार1 फरवरी को 9वां बजट पेश कर नया रिकॉर्ड बनाएंगी सीतारमण?, पूर्व पीएम देसाई पेश कर चुके हैं 10 बजट, स्वतंत्र भारत में बजट पेश करने से संबंधित महत्वपूर्ण तथ्य

भारतBihar Elections 2025: बिहार के नतीजों का पूरे देश पर होगा असर!, पीएम मोदी करेंगे 12 रैली

भारत'ऑपरेशन ब्लू स्टार एक गलती थी', पूर्व गृह मंत्री चिदंबरम बोले- "इंदिरा गांधी को अपनी जान देकर इसकी कीमत चुकानी पड़ी"

भारतशशि थरूर के बाद चिदंबरम और सलमान खुर्शीद ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को सराहा, जानें कांग्रेस से अलग क्यों बोल रहे तीनों वरिष्ठ नेता

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम