लाइव न्यूज़ :

बीईई ऊर्जा संरक्षण पुरस्कारों के लिए 550 से अधिक आवेदक

By भाषा | Updated: December 4, 2021 16:55 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार दिसंबर उद्योगों और क्षेत्रों को उनकी इकाइयों में नवोन्मेषी ऊर्जा दक्षता प्रयासों को विकसित करने के साथ-साथ बिजली की खपत को कम करने के सराहनीय प्रयास के लिए दिए जाने वाले बीईई ऊर्जा संरक्षण पुरस्कारों के लिए 550 से अधिक आवेदकों ने आवेदन किया है। बिजली मंत्रालय ने शनिवार को यह जानकारी दी।

राष्ट्रीय ऊर्जा दक्षता नवाचार पुरस्कार (एनईईआईए) के तहत कुल 149 आवेदकों ने नियत तारीख तक इस प्रक्रिया में भाग लिया। एनईईआईए पुरस्कारों के तहत श्रेणी ए (उद्योग, परिवहन, भवन) और श्रेणी बी (छात्र और शोधार्थी) से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए थे।

मंत्रालय ने कहा कि 408 आवेदकों ने राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण पुरस्कार (एनईसीए) में भाग लिया, जो बिजली खपत को कम करने के लिए औद्योगिक इकाइयों, संस्थानों और प्रतिष्ठानों को बढ़ावा देने को स्थापित किए गए हैं।

मंत्रालय ने बताया कि राष्ट्रीय ऊर्जा दक्षता नवाचार पुरस्कार नई प्रौद्योगिकियों, नवाचारों को बढ़ावा देने और बड़े समूहों द्वारा इन नवाचारों को अपनाने का मार्ग प्रशस्त करने के लिए समय की जरूरत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या