भारत में 2022 तक 100 से ज्यादा और सेवा केंद्र शुरू करेगी ओप्पो

By भाषा | Published: August 23, 2021 07:54 PM2021-08-23T19:54:17+5:302021-08-23T19:54:17+5:30

Oppo to start 100 more service centers in India by 2022 | भारत में 2022 तक 100 से ज्यादा और सेवा केंद्र शुरू करेगी ओप्पो

भारत में 2022 तक 100 से ज्यादा और सेवा केंद्र शुरू करेगी ओप्पो

चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ओप्पो की 2022 तक अपने सेवा केंद्रों की संख्या बढ़ाकर 600 से अधिक करने की है। कंपनी ने सोमवार को यह जानकारी दी। ब्रांड के वर्तमान में भारत के 500 शहरों में 500 से अधिक सेवा केंद्र हैं। ओप्पो इंडिया के मुख्य विपणन अधिकारी दमयंत सिंह खनोरिया ने एक बयान में कहा, "भारत में 500 से अधिक शहरों में हमारे बिक्री बाद सेवा संबंधी नेटवर्क का विस्तार उपभोक्ताओं को हमारे उत्पादों के साथ एक शानदार और अद्वितीय अनुभव प्रदान करने का प्रयास है, चाहे वे भारत के किसी भी हिस्से में रहते हों।" ओप्पो ने कुडाल, मोडासा, नंगल, उधमपुर, मयिलादुतुरई, धर्मपुरी, हिंगोली और तूटुपुपुडी सहित कई जिलों में अपने बिक्री बाद के नेटवर्क का विस्तार किया है। शोध कंपनी आईडीसी के मुताबिक 2021 की पहली तिमाही में ओप्पो के कारोबार में करीब 35 प्रतिशत वृद्धि दर्ज की गई है। कंपनी ने स्मार्टफोन बाजार में 12.2 प्रतिशत हिस्सा हासिल किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Oppo to start 100 more service centers in India by 2022

कारोबार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे