लाइव न्यूज़ :

100 इलेक्ट्रिक बसों के लिए ओलेक्ट्रा ग्रीनटेक, ईवे ने लगाई सबसे कम बोली

By भाषा | Updated: May 24, 2021 12:40 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 मई इलेक्ट्रिक बस विनिर्माता ओलेक्ट्रा ग्रीनटेक और उसकी सहयोगी कंपनी ईवे ट्रांस प्राइवेट लिमिटेड का गठजोड़ 100 इलेक्ट्रिक बसों की आपूर्ति के लिए सबसे कम बोली लगाने वाले के रूप में उभरा है।

ओलेक्ट्रा ग्रीनटेक ने सोमवार को शेयर बाजार को बताया, ‘‘ईवे ट्रांस प्राइवेट लिमिटेड और ओलेक्ट्रा ग्रीनटेक लिमिटेड के गठजोड़ को एक राज्य परिवहन निगम द्वारा भारत सरकार की फेम-I1 योजना के तहत 100 इलेक्ट्रिक बसों (अंतर-महानगरीय परिचालन के लिए) के लिए न्यूनतम बोलीदाता घोषित किया गया है।’’

ओलेक्ट्रा ग्रीनटेक ने कहा कि 100 इलेक्ट्रिक बसों के लिए ठेका मिलने का पत्र प्राप्त होने के बाद ईवे इन इलेक्ट्रिक बसों को ओलेक्ट्रा ग्रीनटेक लिमिटेड से खरीदेगा और 10 महीने की अवधि में इनकी डिलीवरी कर दी जाएगी।

ओलेक्ट्रा ग्रीनटेक ने कहा कि इस ठेके की कीमत करीब 250 करोड़ रुपये है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतVIDEO: 'मोदी लोगों को डरा रहे हैं', मल्लिकार्जुन खरगे का बयान, फिर आई सफाई

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: उज्जैन में महाकाल के दर्शन कर भावुक हुए अनुपम खेर, शेयर किया खास अनुभव

ज़रा हटकेVIDEO: चलती ट्रेन में मोबाइल छीनने आया चोर, महिला ने चोर को रंगे हाथों दबोचा

बॉलीवुड चुस्की4 दिन में 100 करोड़ पार! अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' ने मचाया तहलका, 'धुरंधर 2' की हालत खराब

कारोबारGold Rate Today: 21 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,405 प्रति 10 ग्राम

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले देख लें आज का ताजा रेट चार्ट, पढ़ें 21 अप्रैल की लेटेस्ट रेट लिस्ट

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार 

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल