लाइव न्यूज़ :

ओला ने अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर एस1 की बिक्री शुरू की

By भाषा | Updated: September 15, 2021 20:54 IST

Open in App

नयी दिल्ली 15 सितंबर ओला इलेक्ट्रिक ने बुधवार को अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर एस1 की बिक्री प्रक्रिया शुरू कर दी।

यह इलेक्ट्रिक स्कूटर दो ट्रिम्स में उपलब्ध है। इसे फिलहाल ओला ऐप के जरिये ही ख़रीदा जा सकता है, वेबसाइट पर नहीं।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि इससे पहले ओला स्कूटर की बिक्री आठ सितंबर को शुरू होनी थी। स्कूटर खरीदने के लिए वेबसाइट पर ग्राहकों को आ रही तकनीकी बाधाओं के कारण बिक्री प्रक्रिया को एक सप्ताह के लिए स्थगित कर 15 सितंबर कर दिया गया था।

कंपनी ने कहा, ‘‘ओला एस1 या ओला एस1 प्रो को खरीदने के लिए ग्राहकों को पहले 20,000 रुपये देने होंगे और शेष राशि स्कूटर के पहुंचने से पहले देनी होगी। इसका अलावा ग्राहक शेष राशि के लिए सुविधाजनक ईएमआई विकल्प भी चुन सकते हैं।’’

ओला ने कहा, ‘‘बुकिंग रद्द करने पर शुरू में दी गयी राशि को पूरी तरह से वापस किया जाएगा। हालांकि ओला फ्यूचरफैक्ट्री से स्कूटर के लदान के लिए निकलने के बाद ऑर्डर को रद्द नहीं किया जा सकेगा।’’

कंपनी ने कहा कि स्कूटर की आपूर्ति अक्टूबर, 2021 से शुरू होगी और खरीदारों को खरीद के 72 घंटों के भीतर अनुमानित आपूर्ति की अवधि के बारे में सूचित कर दिया जाएगा।

ओला के सह-संस्थापक भाविश अग्रवाल ने ट्वीट किया, ‘‘इस नयी क्रांति को अपने घर लाये। ओला एस 1 की बिक्री शुरू हो गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?

क्रिकेट27 गेंद, नाबाद 54 रन, 7 छक्के और 2 चौके?, जीत के हीरो मुकुल चौधरी ने कहा-पिता का सपना पूरा करने की खुशी?

पूजा पाठPanchang 10 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठBaisakhi 2026: दिल्ली के टॉप गुरुद्वारे, जहाँ बैसाखी का जश्न होता है सबसे भव्य, जानें दर्शन का सही समय

पूजा पाठRashifal 10 April 2026: आज इन 5 राशिवालों की बढ़ेगी आय, निजी जीवन में भी होगा सुधार

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार