लाइव न्यूज़ :

भारत बायोटेक के अमेरिकी साझेदार ओकूजेन ने कोवैक्सिन के लिए एफडीए के पास ‘मास्टर फाइल’ जमा की

By भाषा | Updated: May 25, 2021 11:30 IST

Open in App

हैदराबाद, 25 मई भारत बायोटेक की कोविड-19 वैक्सीन कोवैक्सीन के लिए अमेरिकी साझेदार ओकूजेन ने अमेरिकी दवा नियामक एफडीए के पास ‘‘मास्टर फाइल’’ जमा की है, जिसके बाद वहां इस टीके के आपातकालीन इस्तेमाल की इजाजत ली जाएगी।

ओकूजेन ने बताया, ‘‘कंपनी इस समय अमेरिका में कोवैक्सीन के लिए नैदानिक ​​​​और नियामक रास्ते का मूल्यांकन कर रही है, जिसमें अमेरिकी खाद्य एवं दवा प्रशासक (एफडीए) से आपातकालीन उपयोग प्राधिकरण (ईयूए) प्राप्त करना शामिल है।’’

ओकूजेन ने शेयर बाजार को बताया कि इसके साथ ही उसे मंजूरी मिलने की स्थिति में अमेरिका में जैविक लाइसेंस आवेदन (बीएलए) की मंजूरी और कंपनी की व्यावसायीकरण रणनीति का मूल्यांकन भी किया जा रहा है।

ओकूजेन ने एफडीए के पास समीक्षा के लिए प्रीक्लिनिकल अध्ययन, रसायन, विनिर्माण और नियंत्रण (सीएमसी) और क्लिनिकल अध्ययन के नतीजों को मास्टर फाइल के रूप में भेजा है।

कंपनी ने कहा कि उसे ईयूए दाखिल करने के लिए भारत बायोटेक से तीसरे चरण के नैदानिक ​​परीक्षण के अतिरिक्त आंकड़ों का इंतजार है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट47 रन से SRH की धमाकेदार जीत, दिल्ली कैपिटल्स रह गई पीछे!

क्रिकेटSRH vs DC: 10 चौके 10 छक्के और 135 रन, अभिषेक शर्मा की तूफानी पारी, SRH की 47 रन से जीत

स्वास्थ्यबर्नेट होम्योपैथी द्वारा आयोजित चौथा विश्व होम्योपैथी शिखर सम्मेलन, वैश्विक पहचान की ओर मजबूत कदम

भारतVIDEO: खाटू श्याम मंदिर पहुंचे CM धामी, बोले - अब बंगाल में आएगा बड़ा बदलाव!

भारत'लुटेरी सरकार को जवाब...,' तमिलनाडु में गरजे सीएम डॉ. मोहन, देखें उनके अंदाज के Photos

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 21 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,405 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले देख लें आज का ताजा रेट चार्ट, पढ़ें 21 अप्रैल की लेटेस्ट रेट लिस्ट

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार