लाइव न्यूज़ :

तेल ने बिगाड़ा बाजार का मूड, सेंसेक्स ने लगाया 642 अंक का गोता, डूब गए 2,3 लाख करोड़

By भाषा | Updated: September 17, 2019 17:29 IST

निवेशक कच्चे तेल के दाम में तीव्र वृद्धि से देश की राजकोषीय सेहत पर पड़ने वाले प्रभाव को लेकर चिंतित हैं। तीस शेयरों वाला सेंसेक्स 642.22 अंक यानी 1.73 प्रतिशत की गिरावट के साथ 36,481.09 अंक पर बंद हुआ। एक समय इसमें 704 अंक तक की गिरावट आ गयी थी।

Open in App
ठळक मुद्देनिफ्टी भी 185.90 अंक यानी 1.69 प्रतिशत की गिरावट के साथ 10,817.60 अंक पर बंद हुआ।सेंसेक्स के शेयरों में जिन शेयरों में अधिक गिरावट दर्ज की गयी।

पश्चिम एशिया में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के कारण कच्चे तेल के दाम में आ रही तेजी को लेकर चिंता के बीच शेयर बाजारों में मंगलवार को बड़ी गिरावट आयी और सेंसेक्स 642 अंक टूट गया।

निवेशक कच्चे तेल के दाम में तीव्र वृद्धि से देश की राजकोषीय सेहत पर पड़ने वाले प्रभाव को लेकर चिंतित हैं। तीस शेयरों वाला सेंसेक्स 642.22 अंक यानी 1.73 प्रतिशत की गिरावट के साथ 36,481.09 अंक पर बंद हुआ। एक समय इसमें 704 अंक तक की गिरावट आ गयी थी।

इसी प्रकार नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी भी 185.90 अंक यानी 1.69 प्रतिशत की गिरावट के साथ 10,817.60 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स के शेयरों में जिन शेयरों में अधिक गिरावट दर्ज की गयी, उनमें हीरो मोटो कार्प, टाटा मोटर्स, एक्सिस बैंक, टाटा स्टील, मारुति और एसबीआई शामिल हैं।

इन शेयरों में 6.19 प्रतिशत तक की गिरावट आयी। तीस शेयरों में से केवल एचयूएल, एशियन पेंट्स और इन्फोसिस लाभ में रहे। विशेषज्ञों के अनुसार निवेशक सऊदी अरब के तेल संयंत्रों पर हमले के बाद भू-राजनीतिक अनिश्चितता से चिंतित हैं।

निवेशक इस रिपोर्ट से भी चिंतित है कि तेल के दाम में तेजी का असर भारत की आर्थिक स्थिति पर पड़ सकता है। भारत अपनी कुल तेल जरूरतों का 70 प्रतिशत आयात से पूरा करता है। दुनिया के सबसे बड़े तेल प्रसंस्करण संयंत्र पर हमले के बाद वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल के दाम में रिकार्ड तेजी आयी है।

ब्रेंट क्रूड का भाव सोमवार को 20 प्रतिशत बढ़कर 71.95 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। हालांकि मंगलवार को इसमें कुछ सुधार हुआ और यह 67.97 डालर प्रति बैरल पर आ गया। नोमुरा की रिपोर्ट के अनुसार तेल आयात की लागत बढ़ने से कंपनियों के बही-खातों पर दबाव पड़ेगा।

इससे उनका लाभ कम होगा और महंगाई दर बढ़ेगी। तेल के दाम में तेजी के बीच अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया कारोबार के दौरान 37 पैसे टूटकर 71.97 डॉलर बैरल पर पहुंच गया। इसके अलावा निवेशकों की नजर चीन और अमेरिका के बीच बातचीत और फेडरल रिजर्व की नीतिगत बैठक के नतीजों पर भी है। यह बैठक आज होनी है।

एशिया के अन्य बाजारों में चीन का शंघाई कंपोजिट सूचकांक बड़ी गिरावट के साथ बंद हुआ वहीं जापान के निक्की और दक्षिण कोरिया के कोस्पी में तेजी रही। यूरोप के प्रमुख बाजारों में शुरूआती कारोबार में मिला-जुला रुख देखने को मिला। 

टॅग्स :सेंसेक्सनिफ्टीइकॉनोमीसंयुक्त अरब अमीरातईरानमोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित