18000 ग्राम रक्षक को तोहफा, मासिक भत्ते को 1800 से बढ़ाकर 2500 रुपये, ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने दिया तोहफा
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 22, 2026 22:24 IST2026-01-22T22:23:16+5:302026-01-22T22:24:56+5:30
हाल में 18,000 से अधिक ग्राम रक्षकों ने अपने भत्ते में वृद्धि की मांग को लेकर आंदोलन किया था।

सांकेतिक फोटो
भुवनेश्वरः ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने ग्राम रक्षकों के मासिक भत्ते को 1,800 रुपये से बढ़ाकर 2,500 रुपये करने की बृहस्पतिवार को घोषणा की। इसके अलावा, सरकार ने ग्राम रक्षकों को निर्देश दिया कि वे उन पुलिस थानों में साप्ताहिक रूप से रिपोर्ट करें जिनके तहत वे कार्यरत हैं।
माझी ने कहा कि यह उपाय जवाबदेही सुनिश्चित करने और कानून प्रवर्तन अधिकारियों के साथ समन्वय को मजबूत करने के लिए है। हाल में 18,000 से अधिक ग्राम रक्षकों ने अपने भत्ते में वृद्धि की मांग को लेकर आंदोलन किया था। ग्रामीण क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर सरकार को सतर्क रखने की प्रमुख जिम्मेदारी उन्हीं की होती है। वे अपराध का पता लगाने में भी सक्रिय रूप से सहायता करते हैं।