लाइव न्यूज़ :

एनटीपीसी कोविड-19 से निपटने में विभिन्न जिलों के प्रशासन को दे रही है मदद

By भाषा | Updated: May 8, 2021 20:59 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ मई सरकारी स्वामित्व वाली एनटीपीसी ने शनिवार को कहा कि यह पश्चिमी क्षेत्र के विभिन्न जिलों के प्रशासन को सीटी स्कैन, वेंटिलेटर, वित्तीय सहायता जैसी सुविधाओं के साथ मदद कर रही है।

एक बयान में, प्रमुख बिजली कंपनी ने कहा, ‘‘वह कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर के खिलाफ लड़ाई में सहयोग दे रही है।’’

इसमें कहा गया है कि कंपनी का कोरबा स्टेशन, जिला कोविड अस्पताल के लिए सीटी स्कैन मशीन प्रदान कर रहा है। कंपनी का खरगोन स्टेशन, सरकारी सिविल अस्पताल सानावाद में 20 बिस्तरों के लिए ऑक्सीजन सेंट्रल लाइन बिछान में सहायता देगा।

कंपनी ने कहा है कि उसके ‘‘डब्ल्यूआर (पश्चिमी क्षेत्र) II के सभी स्टेशन और परियोजनाएं कोविड-19 का सामना करने में अपने संबंधित जिला प्रशासन के साथ सहयोग कर रहे हैं।’’

पीपीई किट और वेंटिलेटर खरीदने के लिए प्रशासन को वित्तीय सहायता प्रदान कर रही है। एनटीपीसी सीपत भी मस्तूरी में कोविड देखभाल केंद्र स्थापित करने के लिए वित्तीय सहायता दे रही है।

एनटीपीसी लारा ने भी आगे आकर कलेक्टर, रायगढ़ को वेंटिलेटर खरीदने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की है। इसके अलावा, पश्चिमी क्षेत्र में एनटीपीसी के सभी स्टेशनों पर मास्क, पीपीई किट, हैंड ग्लव्स, हेड कवर, सैनिटाइजर, थर्मामीटर वितरित किए जा रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट47 रन से SRH की धमाकेदार जीत, दिल्ली कैपिटल्स रह गई पीछे!

क्रिकेटSRH vs DC: 10 चौके 10 छक्के और 135 रन, अभिषेक शर्मा की तूफानी पारी, SRH की 47 रन से जीत

स्वास्थ्यबर्नेट होम्योपैथी द्वारा आयोजित चौथा विश्व होम्योपैथी शिखर सम्मेलन, वैश्विक पहचान की ओर मजबूत कदम

भारतVIDEO: खाटू श्याम मंदिर पहुंचे CM धामी, बोले - अब बंगाल में आएगा बड़ा बदलाव!

भारत'लुटेरी सरकार को जवाब...,' तमिलनाडु में गरजे सीएम डॉ. मोहन, देखें उनके अंदाज के Photos

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 21 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,405 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले देख लें आज का ताजा रेट चार्ट, पढ़ें 21 अप्रैल की लेटेस्ट रेट लिस्ट

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार