लाइव न्यूज़ :

ऋण पुनर्गठन की समयसीमा बढ़ाने की मांग के साथ नहीं : एक्सिस बैंक

By भाषा | Updated: December 14, 2021 18:07 IST

Open in App

मुंबई, 14 दिसंबर एक्सिस बैंक ने मंगलवार को कहा कि वह महामारी से जुड़े संकट के कारण कामत समिति की रूपरेखा के तहत ऋण पुनर्गठन पर वित्तीय मानकों को पूरा करने के लिए समयसीमा बढ़ाने की दूसरी बैंकों की मांग में शामिल नहीं है।

एक्सिस बैंक के उप-प्रबंध निदेशक (नामित) राजीव आनंद ने इसके साथ ही निजी क्षेत्र के तीसरे सबसे बड़े बैंक द्वारा स्पंदना स्फूर्ति को खरीदने के लिए इच्छुक होने की खबरों का खंडन किया। उन्होंने साफ किया कि इस समय स्पंदना स्फूर्ति के साथ किसी सौदे को लेकर कोई बातचीत नहीं हुई है।

आनंद ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘मुझे लगता है कि कामत समिति की समयसीमा (कॉरपोरेट ऋण के पुनर्गठन के लिए) का विस्तार करने के लिए रिजर्व बैंक के साथ कुछ बैंकों की बातचीत चल रही है। हमें इस समय ऐसा करने की कोई जरूरत नहीं दिख रही है।"

इससे पहले दिन में ऐसी खबर थी कि कुछ बैंकों और इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (आईबीए) ने रिजर्व बैंक को पत्र लिखकर वित्तीय मजबूती को लेकर लेनदारों के लिए समयसीमा एक बार फिर बढ़ाने की मांग की है। इस समय समयसीमा, अक्टूबर 2022 है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट47 रन से SRH की धमाकेदार जीत, दिल्ली कैपिटल्स रह गई पीछे!

क्रिकेटSRH vs DC: 10 चौके 10 छक्के और 135 रन, अभिषेक शर्मा की तूफानी पारी, SRH की 47 रन से जीत

स्वास्थ्यबर्नेट होम्योपैथी द्वारा आयोजित चौथा विश्व होम्योपैथी शिखर सम्मेलन, वैश्विक पहचान की ओर मजबूत कदम

भारतVIDEO: खाटू श्याम मंदिर पहुंचे CM धामी, बोले - अब बंगाल में आएगा बड़ा बदलाव!

भारत'लुटेरी सरकार को जवाब...,' तमिलनाडु में गरजे सीएम डॉ. मोहन, देखें उनके अंदाज के Photos

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 21 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,405 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले देख लें आज का ताजा रेट चार्ट, पढ़ें 21 अप्रैल की लेटेस्ट रेट लिस्ट

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार