लाइव न्यूज़ :

जम्मू में व्यापारियों की हड़ताल से सामान्य जन-जीवन प्रभावित

By भाषा | Updated: September 22, 2021 20:47 IST

Open in App

जम्मू 22 सितंबर जम्मू चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (जेसीसीआई) की प्रशासन की भेदभाव और दिशाहीन नीतियों के खिलाफ बुधवार को एक दिन की हड़ताल से जम्मू क्षेत्र में सामान्य जन-जीवन काफी प्रभावित हुआ।

अधिकारियों ने बताया कि हड़ताल को लगभग सभी विपक्षी राजनीतिक दलों और सामाजिक समूहों का व्यापक समर्थन मिला। यह पूरी तरह से शांतिपूर्ण रहा और कहीं से किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली।

व्यापारियों द्वारा की गई हड़ताल से अदालतों में भी काम प्रभावित हुआ, जिसे जम्मू-कश्मीर हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के जम्मू चैप्टर ने भी समर्थन दिया।

हड़ताल के कारण दुकानें, दवाइयों की दुकानों समेत व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहे, जिसके मुख्य बाजारों में पूरी तरह से सन्नाटा पसरा रहा। इस दौरान सार्वजनिक और निजी परिवहन की आवाजाही भी कम रही।

हड़ताल करने वाले व्यापारियों का कहना है कि नीतिगत निर्णय बंद कमरों में बिना परामर्श या व्यापारियों को विश्वास में लिए किये जाते हैं। साथ ही नयी आबकारी नीति से शराब की दुकानदारों की आजीविका बुरी तरह प्रभावित हो रही है।

इसके अलावा नई भूविज्ञान और खनन नीति, बैंक्वेट हॉल पर प्रतिबंध ने भी व्यापारियों को हड़ताल करने पर मजबूर किया था।

वही रिलायंस रिटेल स्टोर श्रृंखला के प्रस्तावित उद्घाटन के बावजूद कंपनी ने मंगलवार शाम को स्पष्ट किया कि जम्मू में उसके 100 स्टोर खोले जाने की बात 'पूरी तरह से असत्य' है।

रिलायंस रिटेल के प्रवक्ता ने कहा, ‘‘हमने जम्मू में कोई स्टोर नहीं खोला है और 100 स्टोर खोले जाने की बात पूरी तरह से गलत है।’’

चैंबर हाउस के बाहर एक रैली का नेतृत्व करते हुए जेसीसीआई के अध्यक्ष अरुण गुप्ता ने हालांकि रिलायंस रिटेल के बयान को 'भ्रामक' बताते हुए कहा, ‘‘हम सभी एकजुट हैं और जम्मू क्षेत्र के लोगों के हितों की रक्षा के लिए अपना संघर्ष जारी रखेंगे।’’

उन्होंने कहा कि सरकार मूक-बधिर बन गई है और व्यापारियों के हितों की रक्षा की अपनी जिम्मेदारी को निभाने में बुरी तरह विफल रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?

क्रिकेट27 गेंद, नाबाद 54 रन, 7 छक्के और 2 चौके?, जीत के हीरो मुकुल चौधरी ने कहा-पिता का सपना पूरा करने की खुशी?

पूजा पाठPanchang 10 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठBaisakhi 2026: दिल्ली के टॉप गुरुद्वारे, जहाँ बैसाखी का जश्न होता है सबसे भव्य, जानें दर्शन का सही समय

पूजा पाठRashifal 10 April 2026: आज इन 5 राशिवालों की बढ़ेगी आय, निजी जीवन में भी होगा सुधार

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार