लाइव न्यूज़ :

एनएमडीसी का लौह अयस्क उत्पादन अप्रैल-नवंबर में 4.81 प्रतिशत घटकर 1.798 करोड़ टन रहा

By भाषा | Updated: December 1, 2020 23:29 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक दिसंबर सार्वजनिक क्षेत्र की खनिज उत्पादक कंपनी एनएमडीसी का लौह अयस्क उत्पादन चालू वित्त वर्ष में अप्रैल-नवंबर के दौरान 4.81 प्रतिशत घटकर 1.798 करोड़ टन रहा।

कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि इससे पूर्व वित्त वर्ष 2019-20 में इसी अवधि के दौरान लौह अयस्क उत्पादन 1.889 करोड़ टन था।

लौह अयस्क की बिक्री आलोच्य अवधि में घटकर 1.873 करोड़ टन रही, जो एक साल पहले 2019-20 में अप्रैल-नवंबर के दौरान 1.999 करोड़ टन थी।

हालांकि नवंबर 2020 में कंपनी का लौह अयस्क उत्पादन बढ़कर 33.2 लाख टन रहा, जो एक साल पहले 2019-20 के इसी महीने में 29.4 लाख टन था।

आलोच्य माह में बिक्री भी बढ़कर 33 लाख टन रही, जो एक साल पहले नवंबर महीने में 27.9 लाख टन थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतVIDEO: 'मोदी लोगों को डरा रहे हैं', मल्लिकार्जुन खरगे का बयान, फिर आई सफाई

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: उज्जैन में महाकाल के दर्शन कर भावुक हुए अनुपम खेर, शेयर किया खास अनुभव

ज़रा हटकेVIDEO: चलती ट्रेन में मोबाइल छीनने आया चोर, महिला ने चोर को रंगे हाथों दबोचा

बॉलीवुड चुस्की4 दिन में 100 करोड़ पार! अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' ने मचाया तहलका, 'धुरंधर 2' की हालत खराब

कारोबारGold Rate Today: 21 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,405 प्रति 10 ग्राम

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले देख लें आज का ताजा रेट चार्ट, पढ़ें 21 अप्रैल की लेटेस्ट रेट लिस्ट

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार 

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल