लाइव न्यूज़ :

नीति आयोग के उपाध्यक्ष का रुपए के गिरते मुल्यों को लेकर बड़ा बयान, कहा- इस बात से ज्यादा चिंतित हूं

By भाषा | Updated: August 22, 2018 05:57 IST

नीति आयोग के उपाध्यक्ष राजीव कुमार ने कहा- आर्थिक नीति में केवल राजकोषीय घाटे के आंकड़े पर ध्यान नहीं देना चाहिए। अमेरिका, चीन तथा यूरोपीय संघ जैसी बड़ी अर्थव्यवस्थाएं राजकोषीय घाटे को ज्यादा महत्व नहीं देती

Open in App

नई दिल्ली, 22 अगस्त: नीति आयोग के उपाध्यक्ष राजीव कुमार ने आज कहा कि वह रुपये में गिरावट के बजाय बढ़ते व्यापार घाटे को लेकर ज्यादा चिंतित हैं। उन्होंने निर्यात बढ़ाने के उपाय करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कुछ क्षेत्र हैं जिन्हें मजबूत रुपये से फायदा होता है लेकिन मौजूदा स्थिति में रुपये की गिरावट को लेकर ज्यादा चिंतित होने की जरूरत नहीं है। उद्योग मंडल सीआईआई द्वारा आयोजित कार्यक्रम में कुमार ने कहा, ‘‘मैं मजबूत रुपये पर विश्वास नहीं करता ... सरकार के लिये रुपये को सुदृढ़ करने के प्रयास करना और कदम उठाना बहुत मुश्किल है।’’  उल्लेखनीय है कि अमेरिकी डालर की मजबूत मांग से रुपया 16 अगस्त को 70.32 रुपये प्रति डालर के अब तक के सबसे निचले स्तर तक गिर गया था। उन्होंने कहा कि आर्थिक नीति में केवल राजकोषीय घाटे के आंकड़े पर ध्यान नहीं देना चाहिए। अमेरिका, चीन तथा यूरोपीय संघ जैसी बड़ी अर्थव्यवस्थाएं राजकोषीय घाटे को ज्यादा महत्व नहीं देती।’’  कुमार ने कहा, ‘‘हमें चर्चा को राजकोषीय घाटे से हटाना चाहिए ... हमें इस एक आंकड़े (राजकोषीय घाटे) से आगे बढ़ने की जरूरत है।’’ उन्होंने जोर देकर कहा कि कोई भी नियमों के अनुसार नहीं चल रहा है, इसीलिए हमें भी इस तरह से आगे बढ़ना होगा जो हमारी जरूरतों के अनुरूप हों। कुमार ने कहा, ‘‘चिंता का मुख्य कारण व्यापार घाटा है ... मुझे लगता है कि निर्यात बढा़ने के प्रयास करना और इसे बढ़ाना ज्यादा बेहतर है।’’ उन्होंने दलील देते हुए कहा कि मौजूदा परिस्थिति में एक ही समय राजकोषीय और मौद्रिक नीति को कड़ा किया जाना समस्या को दावत देना होगा। कुमार ने यह भी सुझाव दिया कि भारत को व्यापार सौदा करते समय बड़ी अर्थव्यवस्था होने का गुमान नहीं रखना चाहिए क्योंकि देश की प्रति व्यक्ति आय अब भी नीचे है।उन्होंने कहा कि नीति आयोग जल्दी ही ‘न्यू इंडिया 2022’ के लिये विकास एजेंडा पेश करेगा।  कुमार ने कहा, ‘‘हम चाहेंगे कि राज्य सरकारों के योजना विभाग राज्य नीति आयोग के रूप में काम करें।’’ एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत स्वास्थ्य योजना क्रियान्वित करने के लिये लगभग सभी राज्यों (चार को छोड़कर) ने केंद्र के साथ सहमति पत्र पर दस्तखत किये हैं।  कुमार ने कहा, ‘‘मैंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात की, वह भी इसे लागू करने को इच्छुक हैं।’’

टॅग्स :नीति आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतनीति आयोग की बैठक में प्रधानमंत्री मोदी का 'एक राज्य, एक वैश्विक गंतव्य' का नारा

भारतनीति आयोग 10वीं बैठकः पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी, केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन और कर्नाटक सीएम सिद्धरमैया नहीं होंगे शामिल, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद पहली बड़ी बैठक

भारतब्लॉग: राजनीतिक हितों को साधने में अनुशासन भी आवश्यक

भारतचिराग पासवान ने ममता बनर्जी के आचरण को बताया गलत, कहा-वह सरासर झूठ बोल रही थीं

भारतममता बनर्जी के बड़े दावों के बाद नीति आयोग ने सफाई दी: 'हमने वास्तव में समायोजित किया...'

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें