लाइव न्यूज़ :

‘मैग्नाइट’ के साथ कॉम्पैक्ट एसयूवी बाजार में उतरी निसान, कीमत 4.99 लाख रुपये से शुरू

By भाषा | Updated: December 2, 2020 13:05 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो दिसंबर निसान मोटर इंडिया बेहद प्रतिस्पर्धी कॉम्पैक्ट एसयूवी बाजार में उतर गई है। कंपनी ने बुधवार को कॉम्पैक्ट एसयूवी मैग्नाइट को बाजार में उतारा है। इसकी दिल्ली शोरूम मे कीमत 4.99 लाख रुपये से शुरू होती है।

इस मॉडल को मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन दोनों के साथ पेश किया गया है। यह वाहन मारुति की विटारा ब्रेजा, हुंदै की वेन्यू, टाटा नेक्सन, किआ सोनेट, महिंद्रा एक्सयूवी300 तथा होंडा की डब्ल्यूआर-वी के साथ प्रतिस्पर्धा करेगा। हालांकि, इन वाहनों की कीमत मैग्नाइट से कहीं अधिक है।

नयी मैग्नाइट के एक लीटर के पेट्रोल संस्करण का दाम 4.99 लाख से 7.55 लाख रुपये है। वहीं एक लीटर के टर्बो पेट्रोल टिम्स की कीमत 6.99 लाख से 8.45 लाख रुपये है।

टर्बो पेट्रोल सीवीटी संस्करण का दाम 7.89 लाख से 9.35 लाख रुपये है। कंपनी ने कहा है कि इस मॉडल के लिए शुरुआती कीमत 31 दिसंबर, 2020 तक बुकिंग के लिए होगी।

निसान मोटर इंडिया के अध्यक्ष सिनान ओजकोक ने कहा, ‘‘नयी मैग्नाइट निसान नेक्स्ट रणनीति के तहत भारतीय और वैश्विक बाजार में एक नए अध्याय की शुरुआत है। इस वाहन को ‘भारत में दुनिया के लिए’ सिद्धान्त के साथ बनाया गया है। इस वाहन में कई ऐसे फीचर्स हैं, जो उपभोक्ताओं को एक अलग, नवोन्मेषी और आसान स्वामित्व का अनुभव प्रदान करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेहवा में मौत का मंजर! फ्लाई91 की फ्लाइट में तकनीकी खराबी के बाद यात्रियों की सांसें अटकीं; अफर-तफरी का वीडियो वायरल

ज़रा हटकेVIDEO: 'शरिया लागू कराना है क्या?', BJP नेता नाजिया इलाही खान ने मुंबई में लेंसकार्ट स्टोर पर किया हंगामा, स्टाफ की लगाई क्लास

भारतUdhampur Road Accident: खाई में समा गई यात्रियों से भरी बस, कई यात्रियों की मौत का अंदेशा; मंत्री जितेंद्र सिंह ने घायलों की मदद का दिया आदेश

भारतJammu-Kashmir: बैसरन के घास के मैदान को आखिरकार मिलेगी सड़क, एक साल पहले हुआ था पहलगाम हमला

क्राइम अलर्टDelhi Crime: प्रीत विहार में पार्किंग को लेकर खूनी संघर्ष, सरेआम गोली मारकर हत्या; आरोपी की तलाश में पुलिस

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार 

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना