लाइव न्यूज़ :

नीरव मोदी ने विदेश में भी लगाया चूना, 2 लाख डॉलर में बेंची नकली अंगूठियां

By स्वाति सिंह | Updated: October 8, 2018 15:03 IST

पॉल ने बताया कि उनकी मुलाकात नीरव से साल 2012 में अमेरिका के बेवरली हिल्स होटल में हुई थी। इसके बाद कुछ महीनें बाद वह फिर मलिबू में मिले। उन्होंने एक-साथ में खाना खाया। कई मुलाकतों के बाद उनकी अच्छी दोस्ती हो गई।

Open in App

पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के 11,300 करोड़ रुपये के घोटाले मामले में आरोपी नीरव मोदी के खिलाफ एक नया मामला सामने आया है। कैनेडियन मूल के निवासी 36 वर्षीय पॉल अल्फॉन्सो ने नीरव मोदी पर 2 लाख डॉलर की नकली हीरे की अंगूठियां बेचने का आरोप लगाया है। अल्फॉन्सो ने बताया कि उन्होंने नीरव मोदी ने उन्हें नकली अंगूठियां बेची हैं।यह अंगुठियां उन्होंने अपनी मंगेतर को देने के लिए खरीदी थी। 

साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट' में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक पॉल ने बताया कि उनकी मुलाकात नीरव से साल 2012 में अमेरिका के बेवरली हिल्स होटल में हुई थी। इसके बाद कुछ महीनें बाद वह फिर मलिबू में मिले। उन्होंने एक-साथ में खाना खाया। कई मुलाकतों के बाद उनकी अच्छी दोस्ती हो गई। जब पॉल को पता चला कि नीरव एक हीरा कारोबारी हैं। 

तब उन्होंने अपनी मंगेतर के लिए अंगूठी बनाने की बात छेड़ी।  तब नीरव मोदी ने पॉल को अपने यहां से अंगूठियां खरीदने को कहा। पॉल ने बताया कि नीरव से पहली अंगूठी (3. 2 कैरेट) खरीदी जिसकी कीमत लगभग एक लाख बीस हजार डॉलर में खरीदी थी।  इसके बाद नीरव मोदी ने उन्हें एक और अंगूठी (2.5 कैरेट) दिखाई, जिसकी कीमत 80 हजार डॉलर बताई थी।  

पॉल ने इन अंगूठियों का सारा पेमेंट कर दिया। लेकिन जब उन्हें इसका कोई सर्टिफिकेट नहीं मिला तब उन्होंने नीरव मोदी को कई मेल किए।  लेकिन जब कोई जवाब नहीं आया।  तब पॉल ने उन अंगूठियों की जांच कराई। जांच के बाद पता चला कि ये अंगूठियां नकली हैं। 

बता दें कि एक अक्टूबर को प्रवर्तन निदेशालय ने भी नीरव मोदी के  637 करोड़ रुपये की संपत्ति तथा बैंक एकाउंटों को जब्त कर लिया था। प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्डरिंग एक्ट की धारा 5 के तहत ईडी ने अमेरिकी शहर न्यूयार्क में मौजूद नीरव मोदी की मिल्कियत वाली 29.99 मिलियन अमेरिकी डॉलर  मूल्य की दो अचल संपत्तियों को भी जब्त किया है। इसके साथ ही पांच विदेशी बैंक खातों को भी जब्त किया गया था। 

टॅग्स :नीरव मोदीपंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

क्राइम अलर्टVIDEO: यूपी के मुरादाबाद में बुर्का पहने चोरों ने PNB का एटीएम उखाड़कर ले गए, CCTV में कैद पूरी वारदात

भारतभगोड़ों के प्रत्यर्पण से अपराधियों को मिलेगा कड़ा संदेश

भारतभगोड़े विजय माल्या और नीरव मोदी को भारत लाने की तैयारी, ब्रिटिश अधिकारियों ने तिहाड़ जेल का किया निरीक्षण

कारोबारजल्दी कीजिए, 8 अगस्त आखिरी मौका?, केवाईसी जल्द कराएं ग्राहक, भारतीय रिजर्व बैंक के दिशानिर्देशों का पालन करते हुए पीएनबी ने उठाया कदम

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित