लाइव न्यूज़ :

भगोड़े नीरव मोदी ने कहा- नहीं लौटूंगा भारत, मैंने नहीं किया कुछ गलत काम

By पल्लवी कुमारी | Updated: January 5, 2019 13:38 IST

बीते साल बैंकिंग क्षेत्र लगातार चर्चा में रहा। साल 2018 की शुरुआत में 14 फरवरी को पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) में 11,400 करोड़ रुपये का घोटाला सामने

Open in App

भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी ने भारत आने से साफ मना कर दिया है। नीरव मोदी ने कहा, मैंने ऐसा कोई गलत काम नहीं किया है। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबकि, प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग ऐक्ट कोर्ट को दिए जवाब में नीरव मोदी ने भारत आने से मना कर दिया है। 

कोर्ट में नीरव मोदी ने कहा- ''मैं सुरक्षा कारणों से भारत नहीं लौट सकता।  मैंने कुछ भी गलत नहीं किया है। पीएनबी स्कैम एक सिविल ट्रांजैक्शन था और इसे उस मामले से अलग तरह से पेश किया जा रहा है।''

शुक्रवार को प्रवर्तन निदेशालय ने थाईलैंड में नीरव मोदी की 13.14 करोड़ रुपये की संपत्ति को जब्त कर लिया गया है।प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पिछले साल नवंबर में नीरव मोदी की दुबई में 56 करोड़ रुपये से अधिक की 11 संपत्ति कुर्क की थी।

2018 में 14 फरवरी को पीएनबी में 11,400 करोड़ रुपये का घोटाला

बीते साल बैंकिंग क्षेत्र लगातार चर्चा में रहा। साल 2018 की शुरुआत में 14 फरवरी को पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) में 11,400 करोड़ रुपये का घोटाला सामने आया। हीरा कारोबारी नीरव मोदी और उसके मामा मेहुल चोकसी ने बैंक की मुंबई शाखा से धोखाधड़ी से गॉरंटी पत्र हासिल कर विदेशों में अन्य भारतीय बैंकों से कर्ज लिया। यह घोटाला राजनीतिक तौर पर भी काफी हंगामेदार रहा। भगोड़े आरोपियों को विदेश से वापस लाने में सरकार अधिक प्रगति नहीं कर पाई है।

टॅग्स :नीरव मोदीपंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

क्राइम अलर्टVIDEO: यूपी के मुरादाबाद में बुर्का पहने चोरों ने PNB का एटीएम उखाड़कर ले गए, CCTV में कैद पूरी वारदात

भारतभगोड़ों के प्रत्यर्पण से अपराधियों को मिलेगा कड़ा संदेश

भारतभगोड़े विजय माल्या और नीरव मोदी को भारत लाने की तैयारी, ब्रिटिश अधिकारियों ने तिहाड़ जेल का किया निरीक्षण

कारोबारजल्दी कीजिए, 8 अगस्त आखिरी मौका?, केवाईसी जल्द कराएं ग्राहक, भारतीय रिजर्व बैंक के दिशानिर्देशों का पालन करते हुए पीएनबी ने उठाया कदम

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित