लाइव न्यूज़ :

सेंसेक्स की शीर्ष 10 में नौ कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 1.33 लाख करोड़ रुपये घटा

By भाषा | Updated: April 25, 2021 10:37 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 अप्रैल सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से नौ कंपनियों के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) मे बीते सप्ताह सामूहिक रूप से 1,33,433.64 करोड़ रुपये की गिरावट आई।

सप्ताह के दौरान हिंदुस्तान यूनिलीवर को सबसे अधिक नुकसान हुआ और उसका बाजार पूंजीकरण 34,914.58 करोड़ रुपये घटकर 5,42,292 करोड़ रुपये पर आ गया। टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) का बाजार मूल्यांकन 30,887.07 करोड़ रुपये घटकर 11,50,331 करोड़ रुपये रह गया।

बीते कम कारोबारी सत्रों वाले सप्ताह में बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 953.58 अंक या 1.95 नीचे आया। अन्य कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज की बाजार हैसियत 18,764.75 करोड़ रुपये घटकर 12,07,283.32 करोड़ रुपये पर और एचडीएफसी की 13,755.09 करोड़ रुपये के नुकसान से 4,50,499.54 करोड़ रुपये रह गई।

समीक्षाधीन सप्ताह में भारतीय एयरटेल का बाजार मूल्यांकन 10,270.09 करोड़ रुपये घटकर 2,86,601.44 करोड़ रुपये रह गया।

इन्फोसिस की बाजार हैसियत 7,967.43 करोड़ रुपये घटकर 5,68,308.25 रुपये पर और एचडीएफसी बैंक की 7,800.58 करोड़ रुपये के नुकसान से 7,79,671.98 करोड़ रुपये रह गई।

कोटक महिंद्रा बैंक का मूल्यांकन 5,995.06 करोड़ रुपये की गिरावट के साथ 3,43,907.94 करोड़ रुपये और भारतीय स्टेट बैंक का 3,078.99 घटकर 3,00,268.56 करोड़ रुपये रह गया।

इस रुख के उलट आईसीआईसीआई बैंक का बाजार पूंजीकरण 2,412.18 करोड़ रुपये बढ़कर 3,94,315.01 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, इन्फोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, एसबीआई और भारती एयरटेल का स्थान रहा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले देख लें आज का ताजा रेट चार्ट, पढ़ें 21 अप्रैल की लेटेस्ट रेट लिस्ट

भारतGujarat: दाहोद में शादी का खाना खाने से 400 से ज्यादा लोग बीमार, स्वास्थ्य विभाग ने शुरू की जांच

विश्वVIDEO: मारपीट, धारदार हथियार और मिर्ची स्पे..., जर्मनी में गुरुद्वारे के अंदर भिड़े दो गुट, 11 घायल

विश्व"धमकियों के साये में कोई बातचीत नहीं", अमेरिका के साथ शांति वार्ता से पहले ईरान की दो टूक

विश्वअब डील पक्की! भारत-अमेरिका ट्रेड एग्रीमेंट की फाइनल तैयारी शुरू, खुलेंगे निवेश के नए रास्ते

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार 

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट