लाइव न्यूज़ :

एनएचएआई अगले पांच साल में राजमार्गों के किनारे वैश्विक स्तर की सुविधाओं वाले 600 केंद्र विकसित करेगा

By भाषा | Updated: March 24, 2021 19:33 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 मार्च भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने बुधवार को कहा कि वह अगले पांच साल में राष्ट्रीय राजमार्गों के किनारे यात्रियों के लिये खाने, खरीदारी, आराम समेत विभिन्न वैश्विक स्तर की सुविधाओं के साथ 600 से अधिक केंद्र विकसित करेगा।

एनएचएआई ने कहा कि योजना के तहत मौजूदा और नये बन रहे राजमार्गों तथा एक्सप्रेसवे पर प्रत्येक 30 से 50 किलोमीटर पर विभिन्न सुविधाओं वाले केंद्र विकसित किये जाएंगे।

प्राधिकरण ने एक बयान में कहा, ‘‘राष्ट्रीय राजमार्गों पर यात्रियों के साथ-साथ ट्रक चालकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिये एनएचएआई 22 राज्यों में राष्ट्रीय राजमार्गों के किनारे 600 से अधिक स्थानों पर विभिन्न सुविधाओं वाले केंद्र विकसित करेगा।

उसने कहा कि ऐसे 120 केंद्रों के लिये बोलियां पहले ही आमंत्रित की जा चुकी हैं।

इन सुविधाओं में पेट्रोल पंप, इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन, खाने की जगह, खुदरा दुकानें, बैंक एटीएम तथा नहाने की सुविधा के साथ शौचालय, बच्चों के खेलने की जगह, क्लिनिक, स्थानीय उत्पादों की खरीदारी के लिये ग्रामीण हाट शामिल हैं।

बयान के अनुसार, ‘‘ट्रक चालकों की अलग जरूरतों को देखते हुए बड़े केंद्रों पर ‘ट्रकर ब्लॉक’ बनाये जाएंगे। वहां ट्रकों और ट्रेलर के लिये अलग पार्किंग, वाहनों को ठीक कराने के लिये वर्कशॉप, ट्रक चालकों के आराम के लिये जगह, खाना पकाने और साफ-सफाई के लिये जगह, नहाने की सुविधा के साथ शौचालय, चिकित्सा क्लिनिक, ढाबा, खुदरा दुकानें आदि सुविधाएं होंगी।

एनएचएआई ने कहा कि इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन से इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी। इससे प्रदूषण कम होगा।

इन केंद्रों से रोजगार के अवसर सृजित होने के साथ स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी बढ़ावा मिलेगा। लोगों को अपने अनूठे उत्पादों/हस्तशिल्प के विपणन में मदद मिलेगी।

ये केंद्र निवेशकों, कंपनियों, परिचालकों और खुदरा कारोबारियों के लिये बड़े अवसर हैं।

फिलहाल एनएचएआई मौजूदा राजमार्गों पर इस प्रकार की सुविधाओं की पेशकश सार्वजनिक-निजी भागीदारी के आधार पर कर रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित