लाइव न्यूज़ :

दूरसंचार क्षेत्र में नए मुकदमों से बचने के लिए नियामकीय व्यवस्था को सरल बनाने की जरूरत: सुनील मित्तल

By भाषा | Updated: December 8, 2021 13:06 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ दिसंबर भारती एयरटेल के चेयरमैन सुनील मित्तल ने कहा है कि दूरसंचार क्षेत्र में नए मुकदमों से बचने के लिए नियामकीय व्यवस्था को सरल बनाने की जरूरत है। इसके साथ ही उन्होंने स्पेक्ट्रम की कीमतें घटाने तथा शुल्कों को कम करने पर जोर दिया।

मित्तल ने बुधवार को इंडिया मोबाइल कांग्रेस (आईएमसी) को संबोधित करते हुए कहा कि दूरसंचार क्षेत्र में काफी मुकदमेबाजी होती है। हमें नए मुकदमों से बचना चाहिए।

मित्तल ने कहा, "मैं सरकार से यह भी अनुरोध करना चाहूंगा कि एक क्षेत्र जहां हमें अपने उद्योग पर पड़ने वाले दबाव को कम करने की आवश्यकता है, वह वास्तव में मुकदमेबाजी है ... काफी मुकदमे अब भी लंबित हैं।"

उन्होंने कहा कि मौजूदा मामलों को निपटाने और नए मुकदमों से बचने की जरूरत है।

उन्होंने कहा, "हमारे पास एक ऐसी व्यवस्था होनी चाहिए, जो अपने नियामकीय क्षेत्र में सरल हो और जिसमें आगे चलकर अधिक मुकदमेबाजी की गुंजाइश न हो। इससे उद्योग की ऊर्जा बचेगी।"

उन्होंने इस क्षेत्र में उच्च शुल्क का मुद्दा उठाते हुए कहा कि स्पेक्ट्रम अब भी महंगा है और सरकार को इन लंबित मुद्दों पर ध्यान देने की जरूरत है।

मित्तल ने यह भी कहा, हालांकि उद्योग बाजार में प्रतिस्पर्धा करता है, लेकिन उसे टावर और फाइबर जैसे विभिन्न क्षेत्रों में आपस में सहयोग करने की जरूरत है।

उन्होंने कहा, ‘‘हमें एक-दूसरे से बातचीत शुरू करने की जरूरत है, जैसा दुनिया में हो रहा है। प्रतिस्पर्धा करते हुए टावर ढांचे को साझा करने की जरूरत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUS-Iran War: ईरान से शांति वार्ता मीटिंग के लिए पाकिस्तान जाएंगे ट्रंप? जानिए क्या है पूरी योजना

भारतक्या पीएम मोदी ने किया आचार संहिता का उल्लंघन? प्रधानमंत्री के 'राष्ट्र के नाम संबोधन' पर 700 कार्यकर्ताओं ने की चुनाव आयोग से शिकायत

क्राइम अलर्टHyderabad: 20 मासूम लड़कियां और एक दरिंदा; हैदराबाद में ब्लैकमेलिंग के बड़े रैकेट का भंडाफोड़, तरीका जानकर कांप जाएगी रूह

भारत'जन आक्रोश महिला पदयात्रा' के साथ सड़कों पर उतरे सीएम योगी, महिला आरक्षण बिल गिरने पर विपक्ष को दिया कड़ा संदेश

भारतजम्मू-कश्मीर में लोगों हो रहे नशे का शिकार, 13 लाख लोग कर रहे मादक चीजों का सेवन

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले देख लें आज का ताजा रेट चार्ट, पढ़ें 21 अप्रैल की लेटेस्ट रेट लिस्ट

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार 

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल