लाइव न्यूज़ :

एनसीएलटी ने जेपीसीएल के लिए एनएचपीसी की समाधान योजना को मंजूरी दी

By भाषा | Updated: January 8, 2021 20:30 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ जनवरी राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) की हैदराबाद पीठ ने सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी एनएचपीसी की जल पावर कॉरपोरेशन लि. (जेपीसीएल) के लिए समाधान योजना को मंजूरी दे दी है।

एनएचपीसी ने शुक्रवार को बयान में यह जानकारी दी।

लैंको तीस्ता हाइड्रो पावर लि. (एलटीएचपीएल) के बाद जेपीसीएल दूसरी कंपनी है जिसका अधिग्रहण एनएचपीसी द्वारा एनसीएलटी की प्रक्रिया के जरिये किया जा रहा है।

एनसीएलटी की हैदराबाद पीठ ने 24 दिसंबर, 2020 केा जारी आदेश के जरिये जेपीसीएल के लिए एनएचपीसी की समाधान योजना को मंजूरी दे दी।

बयान में कहा गया है कि एनएचपीसी इसके लिए 165 करोड़ रुपये का अग्रिम भुगतान करेगी। परियोजना की लागत 943.20 करोड़ रुपये मानी गई है।

बयान के अनुसार जेपीसीएल सिक्किम में रंगीट चरण चार पनबिजली परियोजना का क्रियान्वयन कर रही है। कंपनी के खिलाफ कॉरपोरेट दिवाला समाधान प्रक्रिया नौ अप्रैल, 2019 को शुरू की गई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट47 रन से SRH की धमाकेदार जीत, दिल्ली कैपिटल्स रह गई पीछे!

क्रिकेटSRH vs DC: 10 चौके 10 छक्के और 135 रन, अभिषेक शर्मा की तूफानी पारी, SRH की 47 रन से जीत

स्वास्थ्यबर्नेट होम्योपैथी द्वारा आयोजित चौथा विश्व होम्योपैथी शिखर सम्मेलन, वैश्विक पहचान की ओर मजबूत कदम

भारतVIDEO: खाटू श्याम मंदिर पहुंचे CM धामी, बोले - अब बंगाल में आएगा बड़ा बदलाव!

भारत'लुटेरी सरकार को जवाब...,' तमिलनाडु में गरजे सीएम डॉ. मोहन, देखें उनके अंदाज के Photos

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 21 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,405 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले देख लें आज का ताजा रेट चार्ट, पढ़ें 21 अप्रैल की लेटेस्ट रेट लिस्ट

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार