लाइव न्यूज़ :

राष्‍ट्रीय राजमार्ग-334बी का काम जनवरी 2022 तक पूरा हो जाएगा : गडकरी

By भाषा | Updated: December 12, 2021 19:00 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 दिसंबर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने रविवार को कहा कि राष्‍ट्रीय राजमार्ग-334बी का काम अगले वर्ष जनवरी तक पूरा हो जाएगा।

यह राजमार्ग उत्तर प्रदेश और हरियाणा की सीमा पर बागपत से शुरू होता है तथा हरियाणा के रोहना में समाप्‍त होता है।

केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री ने रविवार को कई ट्वीट किए जिनमें कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के नेतृत्‍व में राष्‍ट्रीय राजमार्ग अभूतपूर्व गति से विकसित हो रहे हैं।

उन्होंने एक ट्वीट में कहा, ‘‘राष्‍ट्रीय राजमार्ग-334बी परियोजना का काम 93 प्रतिशत की प्रगति के साथ पूरा होने के निकट है। इसे तीन महीने पहले ही, जनवरी 2022 तक पूरा करने का लक्ष्य है।’’

गडकरी ने कहा कि राष्‍ट्रीय राजमार्ग-334बी, राष्‍ट्रीय राजमार्ग-44 से भी होकर गुजरता है, जिससे चंडीगढ़ तथा दिल्‍ली जाने वालों को सीधी पहुंच का फायदा मिलेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतUdhampur Road Accident: खाई में समा गई यात्रियों से भरी बस, कई यात्रियों की मौत का अंदेशा; मंत्री जितेंद्र सिंह ने घायलों की मदद का दिया आदेश

भारतJammu-Kashmir: बैसरन के घास के मैदान को आखिरकार मिलेगी सड़क, एक साल पहले हुआ था पहलगाम हमला

क्राइम अलर्टDelhi Crime: प्रीत विहार में पार्किंग को लेकर खूनी संघर्ष, सरेआम गोली मारकर हत्या; आरोपी की तलाश में पुलिस

क्राइम अलर्टनींद की गोलियां खिलाकर जुड़वा बेटियों का रेता गला, दूसरे कमरे में सोती रही मां; पिता की करतूत से कानपुर में मची सनसनी

भारतWest Bengal Polls 2026: मुर्शिदाबाद में वोटर लिस्ट से पूरे परिवार का नाम गायब, मतदाता सूची से कटा नाम; जानें सिस्टम की चूक या साजिश?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार 

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना