लाइव न्यूज़ :

कोरोना महामारी से निपटने के लिए बहुपक्षीय सहयोग जरुरी : आईएमएफ

By भाषा | Updated: May 6, 2021 23:49 IST

Open in App

वाशिंगटन छह मई अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारत और सम्पूर्ण विश्व में कोरोना संक्रमण महामारी से निपटने के लिए बहुपक्षीय सहयोग जरुरी हैं।

आईएमएफ ने कोरोना संक्रमण से बुरी तरह जूझ रहे भारत की मदद करने के लिए कई देशों द्वारा की गई घोषणा की भी प्रशंसा की। कोरोना संक्रमण के प्रकोप से निपटने के लिए करीब चालीस से अधिक देशों ने भारत को तत्काल देनी की घोषणा की है। जिसमें ऑक्सीजन आपूर्ति उपकरण समेत अन्य जरुरी सामग्री शामिल हैं।

आईएमएफ के संचार विभाग के निदेशक गेरी राइस ने यहां आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘कोरोना संक्रमण के प्रकोप के कारण मानवीय त्रासदी का सामना कर रहे भारत के लोगों के प्रति हमारी सहानुभूति और संवेदनाएं। हम भारतीय अधिकारियों के साथ नजदीकी से संपर्क में है। हम अपने तकनीकी सहयोग को बढ़ाने और मजबूत करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘कई देशों द्वारा भारत को तत्काल मदद करने की घोषणाओं का हम स्वागत करते हैं। हमारा मानना है कि भारत और पूरी दुनिया में कोरोना महामारी को हराने के लिए बहुपक्षीय सहयोग बहुत जरुरी है।’’

भारत में कोरोना संक्रमण के रोजाना करीब तीन लाख से अधिक मामला आ रहे है। कोरोना संक्रमण के मामलों में बेतहाशा तेजी के कारण देश की स्वास्थ्य सेवाएं बुरी तरह चरमरा गई है। कई राज्यों में चिकित्सक ऑक्सीजन की भारी किल्लत भी हो गई है।

उल्लेखनीय है कि आईएमएफ ने मौजूदा वित्त वर्ष में भारती की आर्थिक वृद्धि दर तेजी से बढ़कर 12.5 फीसदी पर पहुंचने का अनुमान लगाया है। आईएमएफ ने हालांकि अप्रैल की शुरूआत में यह अनुमान जताया था और उस समय देश में इतनी विकराल स्थ्ति नहीं थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यबर्नेट होम्योपैथी द्वारा आयोजित चौथा विश्व होम्योपैथी शिखर सम्मेलन, वैश्विक पहचान की ओर मजबूत कदम

भारतमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का "नारी शक्ति वंदन अधिनियम" के संबंध में प्रदेशवासियों के नाम संदेश

भारतVIDEO: खाटू श्याम मंदिर पहुंचे CM धामी, बोले - अब बंगाल में आएगा बड़ा बदलाव!

भारत'लुटेरी सरकार को जवाब...,' तमिलनाडु में गरजे सीएम डॉ. मोहन, देखें उनके अंदाज के Photos

भारतVIDEO: 'मोदी लोगों को डरा रहे हैं', मल्लिकार्जुन खरगे का बयान, फिर आई सफाई

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 21 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,405 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले देख लें आज का ताजा रेट चार्ट, पढ़ें 21 अप्रैल की लेटेस्ट रेट लिस्ट

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार