लाइव न्यूज़ :

मुहूर्त कारोबार: सेंसेक्स , निफ्टी सर्वकालिक ऊंचाई पर

By भाषा | Updated: November 14, 2020 19:17 IST

Open in App

मुंबई, 14 नवंबर संवत वर्ष 2077 की शुरुआत के दिन शनिवार को विशेष मुहूर्त कारोबार के प्रारंभ में बंबई शेयर बाजार का सूचकांक 381 अंकों की तेजी के साथ अपने सर्वकालिक ऊंचाई पर जा पहुंचा।

कारोबार के पहले कुछ मिनटों में ही 30 शेयरों पर आधारित बंबई शेयर बाजार का सूचकांक 380.76 अंक या 0.88 प्रतिशत की तेजी के साथ 43,823.76 अंक की ऊंचाई तक चढ़ गया।

इसी प्रकार, एनएसई का निफ्टी सूचकांक 117.85 अंक या 0.93 प्रतिशत बढ़कर 12,808.65 अंक के अपने नए रिकॉर्ड ऊंचाई पर चल रहा था।

बीएसई में टेलीकॉम, पूंजी माल, औद्योगिक और वित्त क्षेत्र सहित करीब करीब सभी क्षेत्रों के सूचकांक लाभ में थे।

कारोबारियों और निवेशकों ने संवत 2077 के पहले कारोबारी सत्र के दिन अपने नए बही खातों की शुरूआत की । बाजार सूत्रों ने कहा कि पहले दिन लिवाली गतिविधियां बढ़ी हुई थीं।

सेंसेक्स में प्रमुख लाभ अर्जित करने वाली कंपनियों में बजाज फिनसर्व, इंडसइंड बैंक, टाटा स्टील, भारती एयरटेल, एलएंडटी, एक्सिस बैंक और आईटीसी शामिल थी। इनमें 1.93 प्रतिशत तक बढ़त दर्ज की गयी।

हालांकि, एनटीपीसी, पावरग्रिड और नेस्ले इंडिया के शेयर में 0.77 प्रतिशत तक की गिरावट आई।

बाजार के आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को 1,935.92 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों ने अस्थायी विनिमय आंकड़ों के अनुसार 2,462.42 करोड़ रुपये के शेयरों की बिक्री की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारIncome Tax Deadlines: आखिरी मिनट की हड़बड़ी से बचना है? तो नोट करें ये जरूरी डेडलाइन्स

क्रिकेट47 रन से SRH की धमाकेदार जीत, दिल्ली कैपिटल्स रह गई पीछे!

क्रिकेटSRH vs DC: 10 चौके 10 छक्के और 135 रन, अभिषेक शर्मा की तूफानी पारी, SRH की 47 रन से जीत

स्वास्थ्यबर्नेट होम्योपैथी द्वारा आयोजित चौथा विश्व होम्योपैथी शिखर सम्मेलन, वैश्विक पहचान की ओर मजबूत कदम

भारतVIDEO: खाटू श्याम मंदिर पहुंचे CM धामी, बोले - अब बंगाल में आएगा बड़ा बदलाव!

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 21 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,405 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले देख लें आज का ताजा रेट चार्ट, पढ़ें 21 अप्रैल की लेटेस्ट रेट लिस्ट

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार