लाइव न्यूज़ :

मूडीज ने 18 कंपनियों, बैंकों की रेटिंग को नकरात्मक से स्थिर किया

By भाषा | Updated: October 6, 2021 20:44 IST

Open in App

नयी दिल्ली छह अक्टूबर रेटिंग एजेंसी मूडीज इनवेस्टर सर्विसेज ने बुधवार को रिलायंस इंडस्ट्रीज, इन्फोसिस, एसबीआई, एक्सिस बैंक समेत देश की 18 कारपोरेट कंपनियों और बैंकों की रेटिंग में सुधार कर उन्हें 'नकरात्मक' से 'स्थिर' श्रेणी में कर दिया।

अमेरिका की रेटिंग एजेंसी ने इससे पहले मंगलवार को भारत के परिदृश्य में बदलाव करते हुए इसे नकारात्मक से स्थिर श्रेणी में कर दिया। मूडीज ने भारत को ‘बीएएए3’ रेटिंग दी हुई थी।

रेटिंग एजेंसी ने जिन नौ कंपनियों के रेटिंग में बदलाव किया है उनमें आरआईएल, टीसीएस, इन्फोसिस, ओएनजीसी, पेट्रोनेट एलएनजी लिमिटेड, अल्ट्राटेक सीमेंट, ऑयल इंडिया, इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) शामिल हैं।

एजेंसी ने निजीकरण के लिए तैयार भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन (बीपीसीएल) की रेटिंग की पुष्टि करते हुए उसे 'नकारात्मक' परिदृश्य में ही बनाए रखा।

इसके अलावा मूडीज ने एसबीआई, एक्सिस बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, केनरा बैंक, एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, पीएनबी, यूनियन बैंक और एक्जिम बैंक की रेटिंग को नकरात्मक से स्थिर श्रेणी में कर दिया है।

रेटिंग एजेंसी ने कहा, ‘‘परिसंपत्ति गुणवत्ता और पूंजी में स्थिरता के कारण इन कंपनियों की रेटिंग में सुधार किया गया है।’’

मूडीज ने हालांकि एनटीपीसी, एनएचएआई, पीजीसीआईएल, गेल, अडाणी ट्रांसमिशन और अडाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकनॉमिक जोन लिमिटेड (एपीएसईजेड) समेत दस बुनियादी ढांचा कंपनियों के परिदृश्य को स्थिर से हटाकर नकरात्मक में बदल दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यबर्नेट होम्योपैथी द्वारा आयोजित चौथा विश्व होम्योपैथी शिखर सम्मेलन, वैश्विक पहचान की ओर मजबूत कदम

भारतमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का "नारी शक्ति वंदन अधिनियम" के संबंध में प्रदेशवासियों के नाम संदेश

भारतVIDEO: खाटू श्याम मंदिर पहुंचे CM धामी, बोले - अब बंगाल में आएगा बड़ा बदलाव!

भारत'लुटेरी सरकार को जवाब...,' तमिलनाडु में गरजे सीएम डॉ. मोहन, देखें उनके अंदाज के Photos

भारतVIDEO: 'मोदी लोगों को डरा रहे हैं', मल्लिकार्जुन खरगे का बयान, फिर आई सफाई

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 21 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,405 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले देख लें आज का ताजा रेट चार्ट, पढ़ें 21 अप्रैल की लेटेस्ट रेट लिस्ट

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार