लाइव न्यूज़ :

Monetary Policy: लोकसभा चुनाव के बाद कल मौद्रिक नीति की घोषणा करेंगे!, क्या ईएमआई पर पड़ेगा असर, जानिए

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 6, 2024 21:02 IST

Monetary Policy: यूरोपीय सेंट्रल बैंक और बैंक ऑफ कनाडा ने अपनी-अपनी प्रमुख नीतिगत दरों में कटौती शुरू कर दी है।

Open in App
ठळक मुद्देविचार-विमर्श के बाद शक्तिकांत दास सुबह 10 बजे निर्णय की जानकारी देंगे।आर्थिक वृद्धि में तेजी आ रही है, ऐसे में एमपीसी नीतिगत दर में कटौती से बच सकती है।अप्रैल में खुदरा मुद्रास्फीति 4.83 प्रतिशत रही थी।

Monetary Policy: भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकान्त दास शुक्रवार को द्विमासिक मौद्रिक नीति की घोषणा करेंगे। मुद्रास्फीति को लेकर चिंता के बीच नीतिगत दर यथावत रखे जाने की संभावना जतायी जा रही है। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने फरवरी, 2023 से नीतिगत दर रेपो को 6.5 प्रतिशत पर यथावत रखा है। विशेषज्ञों का मानना ​​है कि मुद्रास्फीति की चिंताओं के बीच आरबीआई नीतिगत दर पर यथास्थिति बनाए रखेगा। हालांकि, यूरोपीय सेंट्रल बैंक और बैंक ऑफ कनाडा ने अपनी-अपनी प्रमुख नीतिगत दरों में कटौती शुरू कर दी है।

आरबीआई की मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) के विचार-विमर्श के बाद दास सुबह 10 बजे निर्णय की जानकारी देंगे। एमपीसी की तीन दिवसीय बैठक बुधवार को शुरू हुई। विशेषज्ञों ने कहा कि चूंकि आर्थिक वृद्धि में तेजी आ रही है, ऐसे में एमपीसी नीतिगत दर में कटौती से बच सकती है।

एसबीआई रिसर्च की रिपोर्ट के अनुसार उपभोक्ता मूल्य सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति मई में पांच प्रतिशत रहने (आंकड़ा इस महीने के दूसरे सप्ताह जारी होगी) का अनुमान है। अप्रैल में खुदरा मुद्रास्फीति 4.83 प्रतिशत रही थी।

टॅग्स :भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई)रेपो रेट
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारBank Holiday Today: घर से निकलने से पहले चेक कर लें बैंक हॉलिडे लिस्ट, बस एक क्लिक से जानें आज बैंक बंद या खुले?

कारोबारBank Holiday Today: 1 अप्रैल को बैंक जाने की गलती न करें, बंद रहेंगे पब्लिक विंडो; जानें क्या है कारण

कारोबारRBI के हस्तक्षेप के बावजूद, रुपया पहली बार अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95 के पार पहुंचा

कारोबारBank Holidays in April 2026: अप्रैल 2026 में छुट्टियों की भरमार, समय पर निपटा लें अपने जरूरी काम

कारोबारBank Holidays Next Week: नवरात्रि, गुड़ी पड़वा के लिए अगले हफ्ते कई दिन बंद रहेंगे बैंक, पढ़ें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित