लाइव न्यूज़ :

अंतरिम बजट में सैलरी क्लास को मोदी सरकार से मिल सकता है बड़ा तोहफा, अर्थव्यवस्था को भी मिलेगी जबरदस्त बढ़त

By विकास कुमार | Updated: January 15, 2019 14:13 IST

अरुण जेटली ने भी हाल ही में यह इशारा किया था कि सरकार इस बार सैलरी क्लास को लेकर बड़ा राहत देने जा रही है. क्योंकि सरकार का मानना है कि यह वर्ग सबसे ईमानदारी से टैक्स चुकाता है, इसलिए सरकार को भी इन्हें राहत देनी चाहिए.

Open in App

मोदी सरकार लोकसभा चुनाव से पहले वोटरों को रिझाने का कोई भी मौका नहीं छोड़ना चाहती है. इसी कड़ी में एक और फैसला सरकार ने लिया है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सरकार सैलरी और खासकर मिडल क्लास को ध्यान में रखते हुए एक बड़ा तोहफा देने जा रही है. देश में अभी 2.5 लाख तक इनकम होने पर टैक्स नहीं देना पड़ता है लेकिन सरकार इस सीमा को 5 लाख करने जा रही है. पहले 2.5 लाख से 5 लाख के बीच इनकम होने पर 10 फीसदी इनकम टैक्स देना पड़ता था लेकिन अब सरकार अंतरिम बजट में 5 लाख तक आय वाले व्यक्ति को आयकर देने से मुक्त करने जा रही है. 

5 लाख हो सकता है छूट का दायरा 

सरकार के इस फैसले को सकारात्मक कदम के रूप में देखा जा रहा है. यह मांग पिछले साल ही उठी थी जब नोटबंदी के बाद देश की अर्थव्यवस्था में गिरावट देखी गई थी. अर्थशास्त्रियों के मुताबिक सरकार के इस फैसले के कारण देश की अर्थव्यवस्था में तेजी आ सकती है. मिडल क्लास को आयकर में छूट देने से डायरेक्ट टैक्स में होने वाली कमी को अप्रत्यक्ष रूप से प्राप्त किया जा सकता है. पैसा बचने की स्थिति में लोगों की खरीद क्षमता में बढ़ोतरी होगी जिससे अर्थव्यवस्था को बढ़त मिलेगी. 

अरुण जेटली ने भी हाल ही में यह इशारा किया था कि सरकार इस बार सैलरी क्लास को लेकर बड़ा राहत देने जा रही है. क्योंकि सरकार का मानना है कि यह वर्ग सबसे ईमानदारी से टैक्स चुकाता है, इसलिए सरकार को भी इन्हें राहत देनी चाहिए. 

यह फैसला भले ही लोकसभा चुनाव के पहले लिया जा रहा हो लेकिन सरकार के इस कदम से औपचरिक इकॉनमी को बड़ा फायदा हो सकता है. नरेन्द्र मोदी ने भी अपने भाषणों में कई बार कहा है कि ईमानदार टैक्स पेयर को सरकार की तरफ से भरपूर सहयोग दिया जायेगा. 

'देर आये दुरुस्त आये'. मोदी सरकार के लिए यह कहना गलत नहीं होगा. लोकसभा चुनाव से पहले सरकार की पूरी कोशिश मिडल क्लास और सैलरी क्लास को साधने की है. सरकार किसानों और युवाओं के लिए भी कई योजनाएं लांच करने वाली है, इसलिए आने वाले दिनों में और भी कई लोकलुभावन फैसले सरकार की तरफ से आ सकते हैं. 

टॅग्स :बजट 2019मोदी सरकारअरुण जेटलीआयकर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

कारोबारTDS Rules Change 2026: सीनियर सिटीजन्स के लिए अब जरूरी हुआ नया फॉर्म, जानें क्या है खास

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो