लाइव न्यूज़ :

केंद्र सरकार ने राजकोषीय घाटे के लक्ष्य को किया प्राप्त, किसान सम्मान निधि योजना से बढ़ा था टारगेट

By भाषा | Updated: April 9, 2019 20:54 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ अप्रैल (भाषा) सरकार ने विभिन्न उपायों के जरिये 2018- 19 के राजकोषीय घाटे के 3.4 प्रतिशत के संशोधित लक्ष्य को हासिल कर लिया है। लक्ष्य पाने में कुछ खर्चों में हुई बचत से मदद मिली है वहीं दूसरी तरफ तेल कंपनियों की सब्सिडी भरपाई को नये वित्त वर्ष के लिये टाल दिया गया।

सरकार ने इस साल फरवरी में पेश अंतरिम बजट में 2018- 19 के राजकोषीय घाटे के बजट अनुमान को पहले के 3.3 प्रतिशत से बढ़ाकर 3.4 प्रतिशत कर दिया।

सूत्रों ने बताया कि राजकोषीय घाटे के संशोधित लक्ष्य को खर्च में हुई बचत और कुछ दूसरे उपायों से पूरा कर लिया गया है। इन उपायों में ईंधन सब्सिडी के भुगतान को अगले वित्त वर्ष में किया जाना शामिल है।

इसके परिणामस्वरूप कर वसूली में होने वाली कमी को पूरा कर लिया गया। इसके अलावा गैर-कर वसू₨ली में कुछ वृद्धि हासिल की गई है, विशेषकर विनिवेश प्राप्ति बजट अनुमान से अधिक रही है। मिट्टी तेल और घरेलू रसोई गैस की घटे दाम पर बिक्री करने के लिये सरकार तेल कंपनियों को सब्सिडी का भुगतान करती है।

इस मद में करीब 25 से 30 हजार करोड़ रुपये का भुगतान किया जाना था जिसे अब इस वित्त वर्ष में किया जायेगा। वित्त सचिव सुभाष चंद्र गर्ग ने पिछले सप्ताह कहा था कि सरकार 2018- 19 के राजकोषीय घाटे के लक्ष्य 3.4 प्रतिशत को हासिल करने के करीब है। यह पूछे जाने पर कि क्या सरकार ने राजकोषीय घाटे का लक्ष्य हासिल कर लिया? उन्होंने कहा, ‘‘हम इसे (राजकोषीय घाटे को) हासिल करने के काफी करीब हैं।’’

अनुमान है कि सरकार की प्रत्यक्ष कर प्राप्ति तय लक्ष्य के मुकाबले 50 हजार करोड़ रुपये कम रही है। सरकार को कंपनियों से अधिक कर मिलने की उम्मीद थी यही वजह है कि उसने 2018- 19 के प्रत्यक्ष कर संग्रह के बजट लक्ष्य को 11.5 लाख करोड़ रुपये से बढ़ाकर इस साल फरवरी में पेश अंतरिम बजट में 12 लाख करोड़ रुपये कर दिया।

जहां तक गैर-कर राजस्व की बात है सरकार को विनिवेश लक्ष्य के मुकाबले 5,000 करोड़ रुपये अधिक यानी कुल 85,000 करोड़ रुपये प्राप्त हुये हैं। इसके अलावा कोल इंडिया, इंडियन आयल और ओएनजीसी जैसी सरकारी कंपनियों से दूसरा अंतरिम लाभांश भी सरकार को प्राप्त हुआ। इससे भी अतिरिक्त राजस्व जुटाया गया। 

टॅग्स :मोदी सरकारइकॉनोमीअरुण जेटली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

भारतBihar News: राज्य अधिकारियों ने दिया अपनी संपत्ति का ब्योरा, जानें सबसे ज्यादा अमीर कौन?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें