लाइव न्यूज़ :

अंतरिम बजट में किये गये आवंटन को बरकरार रखेगा वित्त मंत्रालय

By भाषा | Updated: June 5, 2019 15:23 IST

मंत्रालय ने एक परिपत्र में यह भी कहा कि वह सिर्फ उन आवश्यक मदों के लिये अतिरिक्त आवंटन करेगा जिनके लिये अंतरिम बजट में आवंटन नहीं किया गया था। मंत्रालय ने कहा, ‘‘अंतरिम बजट 2019-20 में किये गये आवंटनों में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा।’’

Open in App

वित्त मंत्रालय ने विभिन्न मंत्रालयों एवं विभागों को अंतरिम बजट में किये गये आवंटन को चालू वित्त वर्ष के लिये अंतिम बजट में भी जारी रखने के संकेत दिये हैं। अंतिम बजट लोकसभा में पांच जुलाई को पेश किया जाना है। लोकसभा चुनाव को देखते हुए वित्त मंत्रालय ने फरवरी में अंतरिम बजट पेश किया था। अब चूंकि नयी सरकार का गठन हो चुका है, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पांच जुलाई को बजट पेश करेंगी।

मंत्रालय ने एक परिपत्र में यह भी कहा कि वह सिर्फ उन आवश्यक मदों के लिये अतिरिक्त आवंटन करेगा जिनके लिये अंतरिम बजट में आवंटन नहीं किया गया था। मंत्रालय ने कहा, ‘‘अंतरिम बजट 2019-20 में किये गये आवंटनों में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा।’’ सीतारमण की बजट टीम में वित्त (राज्य) मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर और मुख्य आर्थिक सलाहकार कृष्णमूर्ति सुब्रमण्यम शामिल हैं।

आधिकारिक टीम की अगुवाई वित्त सचिव सुभाष चंद्र गर्ग, खर्च सचिव गिरीश चंद्र मुर्मु, राजस्व सचिव अजय भूषण पांडेय, दीपम सचिव अतनु चक्रवर्ती और वित्तीय मामलों के सचिव राजीव कुमार करेंगे।

सीतारमण को अपने बजट में सुस्त पड़ती अर्थव्यवस्था, बढ़ती गैर-निष्पादित परिसंपत्तियों तथा गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों के समक्ष तरलता के संकट जैसी वित्तीय चुनौतियों, रोजगार सृजन, निजी निवेश, निर्यात में सुधार, कृषि संकट तथा राजकोषीय दबाव को नियंत्रित रखते हुए सार्वजनिक खर्च बढ़ाने जैसी चुनौतियां होंगी।

नव गठित 17वीं लोकसभा का पहला सत्र 17 जून से 26 जुलाई तक चलेगा। वित्त वर्ष 2019-20 के लिये आर्थिक समीक्षा बजट से एक दिन पहले चार जुलाई को जारी होगी।

टॅग्स :मोदी सरकारबजट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित