लाइव न्यूज़ :

विदेश मंत्रालय के बोल- नीरव के खिलाफ कार्रवाई के लिए जांच एजेंसियों से नया अनुरोध नहीं मिला

By भाषा | Updated: May 4, 2018 03:00 IST

विदेश मंत्रालय ने आज कहा कि पीएनबी घोटाला मामले में आरोपी और आभूषण कारोबारी नीरव मोदी के खिलाफ कार्रवाई के लिए किसी जांच एजेंसी से कोई नया अनुरोध नहीं मिला है। 

Open in App

नई दिल्ली , 4 मई: विदेश मंत्रालय ने आज कहा कि पीएनबी घोटाला मामले में आरोपी और आभूषण कारोबारी नीरव मोदी के खिलाफ कार्रवाई के लिए किसी जांच एजेंसी से कोई नया अनुरोध नहीं मिला है। 

मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने संवाददाताओं से कहा , ‘‘ इस समय , हमें इस संबंध में अपनी एजेंसियों से कोई विशिष्ट अनुरोध नहीं मिला है। ’’ उनसे उन खबरों के बारे में सवाल किया गया था जिनमें नीरव मोदी के न्यूयार्क में होने की बात की गयी है। उनसे यह भी पूछा गया था कि क्या विदेश मंत्रालय इससे अवगत है।

कुमार ने कहा , ‘‘ मैं अटकलों में नहीं पड़ सकता। उनके कई देशों में होने की रिपोर्टें हैं। जहां तक विदेश मंत्रालय का सवाल है , हम तभी सामने आते हैं जब हमें अपनी एजेंसियों से खास देश के संबंध में विशिष्ट अनुरोध प्राप्त होता है। 

वहीं, रव अब तक करीब चार देशों में चुका है।1 जनवरी 2018 में वह मुंबई से यूएई गया था। जिसके बाद तमाम एजेंसियों के दवाब के बाद वह फरवरी में हांग कांग पहुंचा था। उस समय  नीरव मोदी के खिलाफ अमेरिका में समाशोधन प्राधिकरण के समक्ष अर्जी लगाने के बाद अब हांग कांग में भी अदालत का दरवाजा खटखटाया था। अब खबरों की मानें तो कानूनी प्रक्रिया के डर से उसने 14 फरवरी को हांग कांग  छोड़ा है।

जिसके बाद 15 फरवरी को वो लंदन पहुंचा और वहां पर करीब 1 महीने तक रहा। इसके बाद मार्च के तीसरे हफ्ते में वह न्यूयॉर्क चला गया। इस तरह जनवरी से अब तक वह 4 देशों में जा चुका है।गौरतलब है कि पंजाब नेशनल बैंक के 13400 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी मामले में सीबीआई स्पेशल कोर्ट ने आरोपी नीरव मोदी और मेहुल चौकसी के खिलाफ रविवार को गैर-जमानती वारंट जारी किए थे। इससे पहले शुक्रवार को सीबीआई ने भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के फॉरेन एक्सचेंज डिपार्टमेंट विभाग के चार अधिकारियों से पूछताछ की थी। 

टॅग्स :नीरव मोदीपंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

क्राइम अलर्टVIDEO: यूपी के मुरादाबाद में बुर्का पहने चोरों ने PNB का एटीएम उखाड़कर ले गए, CCTV में कैद पूरी वारदात

भारतभगोड़ों के प्रत्यर्पण से अपराधियों को मिलेगा कड़ा संदेश

भारतभगोड़े विजय माल्या और नीरव मोदी को भारत लाने की तैयारी, ब्रिटिश अधिकारियों ने तिहाड़ जेल का किया निरीक्षण

कारोबारजल्दी कीजिए, 8 अगस्त आखिरी मौका?, केवाईसी जल्द कराएं ग्राहक, भारतीय रिजर्व बैंक के दिशानिर्देशों का पालन करते हुए पीएनबी ने उठाया कदम

कारोबार अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें