लाइव न्यूज़ :

मास्टरकार्ड प्रतिबंध: आरबीएल बैंक ने वीजा के साथ क्रेडिट कार्ड जारी करना शुरू किया

By भाषा | Updated: September 15, 2021 15:17 IST

Open in App

मुंबई, 15 सितंबर अमेरिकी भुगतान कंपनी मास्टरकार्ड पर नियामक प्रतिबंध लगने के दो महीने बाद निजी क्षेत्र के ऋणदाता आरबीएल बैंक ने बुधवार को प्रतिद्वंद्वी वीजा के भुगतान नेटवर्क पर क्रेडिट कार्ड जारी करना फिर से शुरू कर दिया।

भारतीय रिजर्व बैंक ने इस साल 14 जुलाई को डेटा स्थानीयकरण संबंधी आवश्यकताओं का पालन नहीं करने पर मास्टरकार्ड को कोई भी नया कार्ड जारी करने से प्रतिबंधित कर दिया था।

इस कदम से आरबीएल बैंक सहित कई उधारदाताओं को झटका लगा था, जो अपने क्रेडिट कार्ड व्यवसाय के लिए पूरी तरह से अमेरिकी भुगतान कंपनी पर निर्भर थे।

आरबीएल बैंक ने कहा कि उसने 14 जुलाई को ही वीज़ा के साथ साझेदारी की थी और फिर से नए कार्ड जारी करने के लिए रिकॉर्ड समय में प्रौद्योगिकी एकीकरण किया।

बैंक ने वित्त वर्ष 2021-22 में 12-14 लाख क्रेडिट कार्ड जारी करने के अपने लक्ष्य को पूरा करने का भरोसा जताया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?

क्रिकेट27 गेंद, नाबाद 54 रन, 7 छक्के और 2 चौके?, जीत के हीरो मुकुल चौधरी ने कहा-पिता का सपना पूरा करने की खुशी?

पूजा पाठPanchang 10 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठBaisakhi 2026: दिल्ली के टॉप गुरुद्वारे, जहाँ बैसाखी का जश्न होता है सबसे भव्य, जानें दर्शन का सही समय

पूजा पाठRashifal 10 April 2026: आज इन 5 राशिवालों की बढ़ेगी आय, निजी जीवन में भी होगा सुधार

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार