लाइव न्यूज़ :

मारुति सुजुकी इंडिया ने कारखानों में रखरखाव के लिए बंदी को 16 मई तक बढ़ाया

By भाषा | Updated: May 8, 2021 21:09 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ मई देश की सबसे बड़ी कार विनिर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया ने शनिवार को कहा कि उसने देश में अपने कारखानों में मरम्मत और रखरखाव के लिए उत्पादन बंदी को 16 मई तक बढ़ा दिया है।

कंपनी को रखरखाव के लिए कारखाने जून में बंद करने थे, लेकिन इन्हें तय से पहले एक मई से नौ मई तक बंद करने का फैसला किया गया।

मारुति सुजुकी ने शेयर बाजार को बताया कि रखरखाव के लिए बंदी नौ मई 2021 तक थी, जिसे महामारी की मौजूदा स्थिति को ध्यान में रखते हुए 16 मई तक बढ़ा दिया गया है।

कंपनी ने हालांकि कहा कि हरियाणा के गुड़गांव और मानेसर स्थित संयंत्रों में कुछ गतिविधियां जारी रहेंगी। सुजुकी मोटर गुजरात ने भी इसी तरह का निर्णय लिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट47 रन से SRH की धमाकेदार जीत, दिल्ली कैपिटल्स रह गई पीछे!

क्रिकेटSRH vs DC: 10 चौके 10 छक्के और 135 रन, अभिषेक शर्मा की तूफानी पारी, SRH की 47 रन से जीत

स्वास्थ्यबर्नेट होम्योपैथी द्वारा आयोजित चौथा विश्व होम्योपैथी शिखर सम्मेलन, वैश्विक पहचान की ओर मजबूत कदम

भारतVIDEO: खाटू श्याम मंदिर पहुंचे CM धामी, बोले - अब बंगाल में आएगा बड़ा बदलाव!

भारत'लुटेरी सरकार को जवाब...,' तमिलनाडु में गरजे सीएम डॉ. मोहन, देखें उनके अंदाज के Photos

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 21 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,405 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले देख लें आज का ताजा रेट चार्ट, पढ़ें 21 अप्रैल की लेटेस्ट रेट लिस्ट

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार