लाइव न्यूज़ :

मार्स पेटकेयर इंडिया हैदराबाद के कारखाने के विस्तार के लिए 500 करोड़ रुपये निवेश करेगी

By भाषा | Updated: December 16, 2021 19:44 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 दिसंबर पालतू पशुओं की खाद्य सामग्री बनाने वाली कंपनी मार्स पेटकेयर इंडिया ने बढ़ती घरेलू मांग और एशियाई बाजारों में निर्यात की खातिर अपने हैदराबाद के कारखाने के विस्तार के लिए 500 करोड़ रुपये के निवेश की घोषणा की है।

कंपनी ने बृहस्पतिवार को एक बयान में कहा उसने तेलंगाना सरकार के साथ निवेश के लिए एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं।

कंपनी पेडिग्री, व्हिस्कस, आईएएमएस और टेम्पटेशंस जैसे लोकप्रिय ब्रांड से जुड़ी है।

इस निवेश के तहत संयंत्र की क्षमता का विस्तार किया जाएगा। इससे न केवल भारत में बल्कि पूरे एशिया में पालतू जानवरों की सूखी खाद्य सामग्री की मांग को पूरा करने के लिए उत्पादन क्षमता में लगभग 65,000 टन की वृद्धि होगी।

कंपनी ने कहा, "यह निवेश अधिक रोजगार के सृजन तथा स्थानीय कार्यबल में वृद्धि के साथ स्थानीय समुदाय के विकास में एक बड़ा योगदान देगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: चलती ट्रेन में मोबाइल छीनने आया चोर, महिला ने चोर को रंगे हाथों दबोचा

बॉलीवुड चुस्की4 दिन में 100 करोड़ पार! अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' ने मचाया तहलका, 'धुरंधर 2' की हालत खराब

कारोबारGold Rate Today: 21 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,405 प्रति 10 ग्राम

भारतशरद पवार मुंबई के अस्पताल में भर्ती, जानें किस हेल्थ प्रॉब्लम से जूझ रहें एनसीपी-एसपी सुप्रीमो

विश्वUS-Iran War: ईरान से शांति वार्ता मीटिंग के लिए पाकिस्तान जाएंगे ट्रंप? जानिए क्या है पूरी योजना

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले देख लें आज का ताजा रेट चार्ट, पढ़ें 21 अप्रैल की लेटेस्ट रेट लिस्ट

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार 

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल