Mahindra & Mahindra: महिंद्रा एंड महिंद्रा ने बोलेरो मैक्स पिक-अप की नई श्रृंखला पेश की, जानें क्या है कीमत और खायिसत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: April 25, 2023 05:09 PM2023-04-25T17:09:46+5:302023-04-25T17:10:25+5:30

Mahindra & Mahindra: एचडी में एचडी 2.0 एल, 1.7 एल और 1.7, 1.3 वाहन हैं जबकि सिटी खंड में सिटी 1.3, 1.4, 1.5 और सिटी सीएनजी वाहन हैं।

Mahindra & Mahindra introduces new range Bolero Max Pik-up know its price and features | Mahindra & Mahindra: महिंद्रा एंड महिंद्रा ने बोलेरो मैक्स पिक-अप की नई श्रृंखला पेश की, जानें क्या है कीमत और खायिसत

मोबाइल ऐप से संचालित किया जा सकता है।

Highlightsग्राहक केंद्रित बल्कि देश की आर्थिक वृद्धि के लिए उत्पाद बनाते हैं।मोबाइल ऐप से संचालित किया जा सकता है।

Mahindra & Mahindra: वाहन कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा ने बोलेरो मैक्स पिक-अप की नई श्रृंखला पेश की है। कंपनी ने मंगलवार नयी दिल्ली में एक कार्यक्रम में बोलेरो पिक-अप की नई श्रृंखला के तहत आठ नए वाहन पेश किए। इस श्रृंखला में वाहनों की शुरुआती कीमत 7.85 लाख रुपये है। इस श्रृंखला में वाहन दो खंडों- एचडी और सिटी में पेश किए गए हैं।

एचडी में एचडी 2.0 एल, 1.7 एल और 1.7, 1.3 वाहन हैं जबकि सिटी खंड में सिटी 1.3, 1.4, 1.5 और सिटी सीएनजी वाहन हैं। महिंद्रा एंड महिंद्रा के ऑटोमोटिव खंड के अध्यक्ष विजय नाकरा ने कहा, “भारत सरकार की ‘मेक इन इंडिया’ पहल के प्रति समर्पित कंपनी के तौर पर हम न सिर्फ ग्राहक केंद्रित बल्कि देश की आर्थिक वृद्धि के लिए उत्पाद बनाते हैं।”

उन्होंने बताया कि नई श्रृंखला में वीएक्सआई खंड अत्याधुनिक आईमैक्स तकनीक से लैस है, जिसमें 50 से ज्यादा ‘फीचर्स’ हैं, जिन्हें मोबाइल ऐप से संचालित किया जा सकता है। छह भाषाओं में संचालित आईमैक्स से वाहन की निगरानी करने, रास्ता पता करने, खर्च प्रबंधन आदि में मदद मिलेगी। 

Web Title: Mahindra & Mahindra introduces new range Bolero Max Pik-up know its price and features

कारोबार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे