लाइव न्यूज़ :

महिंद्रा समूह का टीकाकरण केंद्र स्थापित करने के लिये अस्पतालों के साथ समझौता

By भाषा | Updated: April 23, 2021 22:54 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 अप्रैल महिंद्रा समूह के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी अनीष शाह ने शुक्रवार को कहा कि समूह ने खुली जगहों पर टीकाकरण केंद्र स्थापित करने की संभावना टटोलने को लेकर विभिन्न अस्पतालों के साथ आशय पत्र पर हस्ताक्षर किये हैं।

इससे पहले, महिंद्रा समूह ने बृहस्पतिवार को कहा था कि जबतक कंपनियों को प्रत्यक्ष रूप से कोविड-19 टीके की आपूर्ति नहीं होती, वे टीकाकरण केंद्र खुले जगहों पर लगाने में अस्पतालों की मदद कर सकती हैं ताकि अस्पताल परिसर में संक्रमण का जोखिम कम हो।

आनंद महिंद्रा के ट्वीट के बारे में जवाब देते हुए शाह ने कहा, ‘‘हमने कई अस्पतालों के साथ आशय पत्र पर हस्ताक्षर किये हैं। हम उनके साथ (और सरकार) के साथ काम कर रहे हैं ताकि इस बात को समझा जाए कि हम कैसे, ये केंद्र लगा सकते हैं।’’

हालांकि उन्होंने इस बारे में विस्तार से कोई जानकारी नहीं दी।

महिंद्रा ने बृहस्पतिवार को ट्विटर पर लिखा था कि खुले में टीकाकरण शिविरों से बड़ी संख्या में को बेहतर तरीके से टीका दिया जा सकेगा। साथ ही इससे अस्पताल के नियमित कामकाज पर भी असर नहीं पड़ेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट47 रन से SRH की धमाकेदार जीत, दिल्ली कैपिटल्स रह गई पीछे!

क्रिकेटSRH vs DC: 10 चौके 10 छक्के और 135 रन, अभिषेक शर्मा की तूफानी पारी, SRH की 47 रन से जीत

स्वास्थ्यबर्नेट होम्योपैथी द्वारा आयोजित चौथा विश्व होम्योपैथी शिखर सम्मेलन, वैश्विक पहचान की ओर मजबूत कदम

भारतVIDEO: खाटू श्याम मंदिर पहुंचे CM धामी, बोले - अब बंगाल में आएगा बड़ा बदलाव!

भारत'लुटेरी सरकार को जवाब...,' तमिलनाडु में गरजे सीएम डॉ. मोहन, देखें उनके अंदाज के Photos

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 21 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,405 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले देख लें आज का ताजा रेट चार्ट, पढ़ें 21 अप्रैल की लेटेस्ट रेट लिस्ट

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार