मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजनाः 30 अप्रैल तक 12523437 महिलाओं ने पंजीकरण कराया, जानें क्या है फायदे और कैसे कर सकते हैं पंजीकरण

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: May 1, 2023 05:16 PM2023-05-01T17:16:09+5:302023-05-01T17:16:53+5:30

Mukhyamantri Ladli Bahna Yojana: अधिकारी ने बताया कि पंजीकरण की अंतिम तिथि 30 अप्रैल तक 1,25,23,437 महिलाओं ने इस योजना में पंजीकरण कराया है।

madhya pradesh Mukhyamantri Ladli Bahna Yojana 12523437 women registered till April 30 know what benefits and how to register | मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजनाः 30 अप्रैल तक 12523437 महिलाओं ने पंजीकरण कराया, जानें क्या है फायदे और कैसे कर सकते हैं पंजीकरण

मध्य प्रदेश में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। 

Highlights गरीब एवं मध्यम परिवार की महिलाओं को सामाजिक और आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है।प्रति माह 1,000-1,000 रुपये मिलेंगे, जो सीधे उनके बैंक खातों में जमा किए जाएंगे।मध्य प्रदेश में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। 

भोपालः मध्य प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी 'मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना’ के तहत 1.25 करोड़ से अधिक महिलाओं ने अपना पंजीकरण कराया है। यह जानकारी एक अधिकारी ने सोमवार को दी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा मार्च में शुरू की गई इस योजना का उद्देश्य प्रदेश की गरीब एवं मध्यम परिवार की महिलाओं को सामाजिक और आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है।

अधिकारी ने बताया कि पंजीकरण की अंतिम तिथि 30 अप्रैल तक 1,25,23,437 महिलाओं ने इस योजना में पंजीकरण कराया है। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत सभी पात्र महिलाओं को राज्य सरकार से वित्तीय सहायता के रूप में प्रति माह 1,000-1,000 रुपये मिलेंगे, जो सीधे उनके बैंक खातों में जमा किए जाएंगे।

आगामी विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए शुरू की गई इस योजना को सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लिए एक बड़ा ‘गेम चेंजर’ माना जा रहा है, लेकिन इसके राजनीतिक लाभ को भांपते हुए कांग्रेस ने राज्य में सत्ता में आने पर महिलाओं को प्रति माह 1,500-1,500 रुपये देने की घोषणा की है। मध्य प्रदेश में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। 

Web Title: madhya pradesh Mukhyamantri Ladli Bahna Yojana 12523437 women registered till April 30 know what benefits and how to register

कारोबार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे