लाइव न्यूज़ :

विदेशी बाजारों में सुधार के रुख के बीच स्थानीय तेल-तिलहन कीमतें मजबूत

By भाषा | Updated: December 16, 2021 18:59 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 अगस्त विदेशी बाजारों में तेजी के रुख के बीच देशभर के तेल-तिलहन बाजारों में बृहस्पतिवार को सोयाबीन, सरसों, सीपीओ, पामोलीन और बिनौला सहित लगभग सभी तेल-तिलहनों के भाव सुधार के साथ बंद हुए।

बाजार सूत्रों ने कहा कि मलेशिया एक्सचेंज में 3.55 प्रतिशत की तेजी है, जबकि शिकॉगो एक्सचेंज में फिलहाल 1.5 प्रतिशत की बढ़त है।

उसने कहा कि शिकॉगो एक्सचेंज के मजबूत होने और सोयाबीन की मांग के कारण सोयाबीन दाना और लूज तथा सोयाबीन तेल कीमतों में तेजी आई।

सूत्रों के अनुसार सोयाबीन की आवक बाजार में काफी कम है। सोयाबीन डीगम, सीपीओ और पामोलीन तेल के आयातकों को भारी नुकसान है जिन्हें आयात से काफी कम भाव पर बाजार में अपना माल बेचना पड़ता है। इससे बैंकों के कर्ज के डूबने का खतरा बढ़ता जा रहा है। मंडियों में बृहस्पतिवार को सोयाबीन की आवक घटकर चार लाख बोरी से काफी कम हो गयी।

उसने कहा कि सोयाबीन संयंत्र और बिनौला पेराई मिलों को तेल की पेराई में नुकसान बैठ रहा है। उन्होंने कहा कि बेपड़ता कारोबार के कारण आयातकों के साथ साथ पूरा तेल उद्योग परेशान है। आयातकों को बैंक में अपनी पूंजी को घुमाते रहने के लिए बेपड़ता कारोबार करना पड़ रहा है और बैंकों का काफी सारा उधार डूबने की आशंका है।

सुधार के आम रुख के बीच सरसों तेल-तिलहन के भाव में भी मामूली सुधार दिखा। मलेशिया एक्सचेंज के मजबूत होने से सीपीओ और पामोलीन तेल के भाव मजबूती दर्शाते बंद हुए। मांग होने से बिनौला तेल में भी तेजी आई।

बाजार में थोक भाव इस प्रकार रहे- (भाव- रुपये प्रति क्विंटल)

सरसों तिलहन - 8,700 - 8,725 (42 प्रतिशत कंडीशन का भाव) रुपये।

मूंगफली - 5,725 - 5,810 रुपये।

मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात) - 12,600 रुपये।

मूंगफली साल्वेंट रिफाइंड तेल 1,850 - 1,975 रुपये प्रति टिन।

सरसों तेल दादरी- 17,050 रुपये प्रति क्विंटल।

सरसों पक्की घानी- 2,620 -2,645 रुपये प्रति टिन।

सरसों कच्ची घानी- 2,700 - 2,810 रुपये प्रति टिन।

तिल तेल मिल डिलिवरी - 16,700 - 18,200 रुपये।

सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 12,800 रुपये।

सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 12,500 रुपये।

सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 11,480

सीपीओ एक्स-कांडला- 10,800 रुपये।

बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 11,550 रुपये।

पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 12,250 रुपये।

पामोलिन एक्स- कांडला- 11,200 (बिना जीएसटी के)।

सोयाबीन दाना 6,400 - 6,500, सोयाबीन लूज 6,250 - 6,300 रुपये।

मक्का खल (सरिस्का) 3,850 रुपये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट47 रन से SRH की धमाकेदार जीत, दिल्ली कैपिटल्स रह गई पीछे!

क्रिकेटSRH vs DC: 10 चौके 10 छक्के और 135 रन, अभिषेक शर्मा की तूफानी पारी, SRH की 47 रन से जीत

स्वास्थ्यबर्नेट होम्योपैथी द्वारा आयोजित चौथा विश्व होम्योपैथी शिखर सम्मेलन, वैश्विक पहचान की ओर मजबूत कदम

भारतVIDEO: खाटू श्याम मंदिर पहुंचे CM धामी, बोले - अब बंगाल में आएगा बड़ा बदलाव!

भारत'लुटेरी सरकार को जवाब...,' तमिलनाडु में गरजे सीएम डॉ. मोहन, देखें उनके अंदाज के Photos

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 21 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,405 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले देख लें आज का ताजा रेट चार्ट, पढ़ें 21 अप्रैल की लेटेस्ट रेट लिस्ट

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार