लाइव न्यूज़ :

शराब पर कोरोना टैक्स लगाने वाले राज्यों को हुआ भारी नुकसान, मई-जून में कम हुई 60 प्रतिशत तक बिक्री

By भाषा | Updated: August 2, 2020 21:34 IST

रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि शराब पर कोरोना उपकर लगाने वाले राज्यों को भारी नुकसान हुआ है और मई और जून में शराब बिक्री में औसत 59 प्रतिशत की कमी देखने को मिली।

Open in App
ठळक मुद्देकई राज्यों ने लॉकडाउन की पाबंदियों में ढील देने के बाद शराब पर कोरोना उपकर लगाया था।इसके बाद मई और जून में शराब बिक्री में औसत करीब 60 प्रतिशत की कमी देखने को मिली।

नई दिल्ली। कई राज्यों ने लॉकडाउन की पाबंदियों में ढील देने के बाद शराब पर 50 प्रतिशत से अधिक कोरोना उपकर लगाया, वहां मई और जून में शराब बिक्री में औसत करीब 60 प्रतिशत की कमी देखने को मिली। एक रपट में यह दावा किया गया। शराब उद्योग के संगठन इंडियन अल्कोहलिक बेवरेज कंपनीज (सीआईएबीसी) ने एक रपट में कहा कि दिल्ली, आंध्र प्रदेश, ओडिशा, जम्मू कश्मीर और पुद्दुचेरी जैसे राज्यों ने शराब पर 50 प्रतिशत से अधिक कोरोना उपकर लगाया था। इन राज्यों में शराब की बिक्री मई में 66 प्रतिशत और जून में 51 प्रतिशत तक कम हुई।

रपट के अनुसार, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, केरल और झारखंड जैसे राज्यों ने 15 से 50 प्रतिशत तक उपकर लगाया था। इन राज्यों में बिक्री में 34 प्रतिशत की औसत गिरावट दर्ज की गयी। हालांकि जिन राज्यों ने 15 प्रतिशत तक का उपकर लगाया था, वहां महज 16 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली। इन राज्यों में उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, छत्तीसगढ़, हरियाणा, तमिलनाडु, महाराष्ट्र, असम, चंडीगढ़, मध्य प्रदेश, गोवा और पंजाब शामिल हैं।

राष्ट्रीय स्तर पर, इस साल मई और जून में सालाना आधार पर बिक्री में क्रमश: 25 प्रतिशत और 15 प्रतिशत तक की गिरावट आयी। सीआईएबीसी के महानिदेशक विनोद गिरी ने कहा, ‘‘शराब उद्योग राज्य सरकारों के राजस्व में करीब 2.5 लाख करोड़ रुपये का योगदान देता है। हालांकि चालू वित्त वर्ष में इस राजस्व में 25 से 30 प्रतिशत की गिरावट आने वाली है।’’

उन्होंने कहा कि कुछ राज्यों में अधिक कर के कारण शराब की बिक्री में बड़ी गिरावट आयी है। इसके अलावा बार और रेस्तराओं को खोलने में देरी से भी यह स्थिति बिगड़ेगी। शराब की कुल बिक्री में बार और रेस्तरां 10 प्रतिशत तक का योगदान देते हैं। गिरी ने कहा कि अन्य उद्योगों की तुलना में शराब उद्योग को लॉकडाउन से अधिक प्रभावित होना पड़ा है।

टॅग्स :शराबकोरोना वायरसकोरोना वायरस लॉकडाउनकोविड-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

कारोबारBudget 2026: शराब महंगी या सस्ती? जानें निर्मला सीतारमण ने बजट पेशी में लिकर को लेकर क्या कहा

भारतDry Day Alert: शराब के शौकीन आज नहीं छलका पाएंगे जाम, 30 जनवरी को ड्राई डे; लिकर शॉप बंद

भारतDry Day List 2026: इस साल इन मौके पर बंद रहेंगी शराब की दुकानें, यहां पढ़ें पूरी लिस्ट

कारोबार अधिक खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?