लाइव न्यूज़ :

लिंडे इंडिया-टाटा समूह ने भारत के लिए 24 ऑक्सीजन परिवहन टैंक हासिल किए, देशभर के अस्पतालों में की जाएगी आपूर्ति

By भाषा | Updated: April 25, 2021 16:58 IST

कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप से निपटने के लिए सरकार की मदद के लिए अलग-अलग कंपनिया सामने आ रही है।

Open in App
ठळक मुद्देदेश की प्राइवेट संस्थाओं ने भी अस्पतालों तक ऑक्सीजन पहुंचाने का बिड़ा उठाया है।प्रत्येक कंटेनर की क्षमता 20 टन तरल ऑक्सीजन की है।

जर्मनी की कंपनी लिंडे समूह की भारतीय इकाई ने एक बयान में कहा कि उसने और टाटा समूह ने भारत में कोविड-19 महामारी के खिलाफ लड़ाई में योगदान करने के लिए 24 क्रायोजेनिक ऑक्सीजन टैंक हासिल किए हैं।

बयान में कहा गया, ‘‘इस राष्ट्रीय जरूरत में योगदान करने के लिए लिंडे इंडिया ने टाटा समूह और भारत सरकार के साथ हाथ मिलाया है, ताकि देश भर में तरल मेडिकल ऑक्सीजन (एलएमओ) की उपलब्धता बढ़ाने के उपाय किए जा सकें।’’

मेडिकल ऑक्सीजन की आपूर्ति बढ़ाने के लिए लिंडे इंडिया ने टाटा समूह के साथ साझेदारी में अंतरराष्ट्रीय सूत्रों से 24 क्रायोजेनिक टैंक हासिल किए हैं, ताकि मेडिकल ऑक्सीजन का परिवहन सुनिश्चित किया जा सके।

बयान के मुताबिक, ‘‘ये कंटेनर वायुमार्ग से भारत के पूर्वी हिस्से में पहुंचे हैं, जहां से लिंडे उन्हें अपने एलएमओ संयंत्र तक ले जाएगा। लिंडे के संयंत्र में ये क्रायोजेनिक आईएसओ कंटेनर एलएमओ के उपयोग के लिए तैयार और प्रमाणित किए जाएंगे।’’

प्रत्येक कंटेनर की क्षमता 20 टन तरल आक्सीजन की है।इनका इस्तेमाल आक्सीजन इकाइयों से तरल आक्सीजन भरा कर अस्पतालों तक पहुंचाने में किया जाएगा। कंपनी का कहना है कि वह वर्तमान महामारी के शुरू होने के समय से ही उद्यमों के साथ साझेदारी कर चिकित्सकीय आक्सीजन की आपूर्ति तेज करने के नए नए उपाय करने में लगी है।

टॅग्स :कोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

स्वास्थ्यमहाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 12 मामले, 24 घंटों में वायरस से संक्रमित 1 व्यक्ति की मौत

स्वास्थ्यअफवाह मत फैलाओ, हार्ट अटैक और कोविड टीके में कोई संबंध नहीं?, एम्स-दिल्ली अध्ययन में दावा, जानें डॉक्टरों की राय

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 21 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,405 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले देख लें आज का ताजा रेट चार्ट, पढ़ें 21 अप्रैल की लेटेस्ट रेट लिस्ट

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार