लाइव न्यूज़ :

एलआईसी ने 2020-21 में अब तक का सर्वाधिक 1.84 लाख करोड़ रुपये नया प्रीमियम प्राप्त किया

By भाषा | Updated: April 20, 2021 23:24 IST

Open in App

मुंबई, 20 अप्रैल देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी एलआईसी ने मंगलवार को कहा कि उसने 31 मार्च, 2021 को समाप्त वित्त वर्ष में नये कारोबार से 1.84 लाख करोड़ रुपये की प्रीमियम आय प्राप्त की जो अब तक का सर्वाधिक है।

सार्वजनिक क्षेत्र की भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) ने कहा कि आंकड़ा अस्थायी है। कंपनी की बाजार हिस्सेदारी मार्च 2021 में पॉलिसी संख्या के हिसाब से 81.04 प्रतिशत रही। पूरे वित्त वर्ष में हिस्सेदारी 74.58 प्रतिशत रही।

वित्त वर्ष 2020-21 के दौरान बीमा कंपनी ने व्यक्तिगत बीमा कारोबार के पहले साल की प्रीमियम आय के रूप में 56,406 करोड़ रुपये प्राप्त किये। यह 2019-20 के मुकाबले 10.11 प्रतिशत अधिक है।

पहले साल के प्रीमियम के रूप में उसकी बाजार हिस्सेदारी 64.74 प्रतिशत और पूरे वित्त वर्ष 66.18 प्रतिशत रही। कंपनी ने वर्ष के दौरान कुल 2.10 करोड़ पालिसी बेची जिसमें से 46.72 लाख अकेले मार्च में ही बेची गई। पिछले साल माच के मुकाबले इसमें 298.82 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

एलआईसी की विज्ञप्ति के अनुसार वर्ष के दौरान उसने रिकार्ड 31,795 नई योजनाएं बेची।

बीमा कंपनी ने पिछले वित्त वर्ष में 3,45,469 नये एजेंट जोड़े। इससे उसके एजेंट की संख्या बढ़कर 13,53,808 हो गयी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?

क्रिकेट27 गेंद, नाबाद 54 रन, 7 छक्के और 2 चौके?, जीत के हीरो मुकुल चौधरी ने कहा-पिता का सपना पूरा करने की खुशी?

पूजा पाठPanchang 10 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठBaisakhi 2026: दिल्ली के टॉप गुरुद्वारे, जहाँ बैसाखी का जश्न होता है सबसे भव्य, जानें दर्शन का सही समय

पूजा पाठRashifal 10 April 2026: आज इन 5 राशिवालों की बढ़ेगी आय, निजी जीवन में भी होगा सुधार

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार