लेह पर्यटकः 2024 में 292836 से घटकर 2025 में 212799?, आखिर क्यों लद्दाख में टूरिस्टों की संख्या में कमी?

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: March 10, 2026 14:37 IST2026-03-10T14:35:53+5:302026-03-10T14:37:01+5:30

Leh Tourists: तनाव के बाद, यूके और आस्ट्रेलिया समेत कई देशों ने जम्मू कश्मीर और लद्दाख के कुछ हिस्सों के लिए ट्रैवल एडवाइजरी जारी की।

Leh Tourists Decrease from 292,836 in 2024 to 212,799 in 2025 Why number tourists in Ladakh decreasing jammu kashmir | लेह पर्यटकः 2024 में 292836 से घटकर 2025 में 212799?, आखिर क्यों लद्दाख में टूरिस्टों की संख्या में कमी?

file photo

Highlightsलद्दाख के टूरिज्म सेक्टर के लिए एक मुश्किल साल के बाद आई है।सर्दियों की वजह से गर्मियों में कम ट्रैवल टाइम पर बहुत ज्यादा निर्भर है।आम लोगों पर हुए सबसे खतरनाक हमलों में से एक था।

जम्मूः पिछले साल अप्रैल में हुए पहलगाम नरसंहार के उपरांत कश्मीर में टूटी पर्यटन की कमर फिर से सीधी होने लगी है पर बर्फीले रेगिस्तान लद्दाख में इसकी उम्मीद कम इसलिए है क्योंकि लद्दाखियों ने जो राज्य का दर्जा पाने के लिए आंदोलन छेड़ रखा है वह पर्यटन को भी प्रभावित कर रहा है। ऐसे में लद्दाखियों को चिंता है कि उन्हें आर्थिक स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। पिछले साल लद्दाख में आने वालों की संख्या में गिरावट आई है। इसे सरकार ने भी मानाहै। यह गिरावट लद्दाख के टूरिज्म सेक्टर के लिए एक मुश्किल साल के बाद आई है।

जो ऊंचाई वाले इलाके में बहुत ज्यादा सर्दियों की वजह से गर्मियों में कम ट्रैवल टाइम पर बहुत ज्यादा निर्भर है। दरअसल अप्रैल 2025 में, आतंकवादियों ने पहलगाम के पास बैसरन घाटी में टूरिस्टों पर गोलियां चलाईं, जिसमें 26 लोग मारे गए और कई घायल हो गए। यह हाल के सालों में इस इलाके में आम लोगों पर हुए सबसे खतरनाक हमलों में से एक था।

इस हमले से सुरक्षा की चिंताएं बढ़ गईं। भारत ने पाकिस्तान के लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादी हमले का जवाब देते हुए, बार्डर पार आतंकी ढांचे को निशाना बनाते हुए एक मिलिट्री एक्शन आपरेशन सिंदूर शुरू किया। तनाव के बाद, यूके और आस्ट्रेलिया समेत कई देशों ने जम्मू कश्मीर और लद्दाख के कुछ हिस्सों के लिए ट्रैवल एडवाइजरी जारी की।

जिससे टूर कैंसिल हो गए और विदेशी टूरिस्टों के आने में कमी आई। हालांकि भारत सरकार ने खुद लोकसभा को बताया कि 2025 में केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में टूरिस्ट की संख्या में काफी कमी आई है, खासकर करगिल में, जहां पिछले साल के मुकाबले पर्यटकों की संख्या में 70 परसेंट से ज्यादा की कमी आई है।

दरअसल एक बिना तारांकित सवाल का जवाब देते हुए, केंद्रीय टूरिज्म मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि लेह में स्थानीय पर्यटकों की संख्या 2024 में 2,92,836 से घटकर 2025 में 2,12,799 हो गई, जो 27.3 परसेंट की गिरावट है। उन्होंने बताया कि करगिल में, स्थानीय पर्यटकों की संख्या 2024 में 3,20,432 से घटकर 2025 में 93,389 हो गई, जो 70.9 परसेंट की गिरावट है।

मंत्री ने आगे कहा कि विदेशी टूरिस्ट के आने में भी कमी आई है, लेह में 2024 में 34,915 पर्यटक आए, जबकि 2025 में 29,049 आए थे, जबकि करगिल में 2024 में 4,215 और 2025 में 3,072 विदेशी टूरिस्ट आए।

Web Title: Leh Tourists Decrease from 292,836 in 2024 to 212,799 in 2025 Why number tourists in Ladakh decreasing jammu kashmir

कारोबार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे