लाइव न्यूज़ :

विश्व युवा कौशल दिवस के मौके पर कू ने रचनाकारों को आमंत्रित किया

By भाषा | Updated: July 15, 2021 19:54 IST

Open in App

मुंबई, 15 जुलाई माइक्रोब्लागिंग साइट कू ने विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर रचनाकारों को उसके मंच का इस्तेमाल करने और अपनी पहुंच बढ़ाने के लिए आमंत्रित किया।

इन रचनाकारों में वैसे ब्लॉगर, व्लॉगर, पॉडकास्टर सहित अन्य शामिल हैं जो संगीत, फैशन, गेमिंग, सौंदर्य और कॉमेडी जैसे क्षेत्रों में देश के व्यावसायिक कौशल के निर्माण में शक्तिशाली प्रभावक (इन्फ्लूएंसर) के रूप में उभर रहे हैं। कू पर ये प्रभावशाली लोग अपनी मातृभाषा में दर्शकों तक पहुंचने में सक्षम होंगे।

कू ऐप के सह-संस्थापक और सीईओ अप्रमेय राधाकृष्ण ने मंच पर इन रचनाकारों का स्वागत करते हुए कहा, "कू को आज विश्व युवा कौशल दिवस मनाने में खुशी महसूस हो रही है। कू लोगों के लिए न केवल एक-दूसरे के साथ बल्कि प्रसिद्ध लोगों और दिलचस्प रचनाकारों के साथ जुड़ने का भी एक मंच है। इस मंच पर वर्तमान में लाखों रचनाकार शामिल है जो अपनी प्रतिभा और विचारों को साझा करने के लिए अलग-अलग पृष्ठभूमि से आते हैं और इनसे एक समुदाय का निर्माण होता है।"

उन्होंने कहा, "अगले कुछ वर्षों में, हम इस मंच पर बड़े रचनाकारों, इन्फ्लूएंसर और विचारकों की संख्या में भारी वृद्धि की उम्मीद करते हैं। कू मनोरंजन, फैशन, जीवन शैली, तकनीक, व्यवसाय और ऐसे कई विषयों से जुड़ी अहम चर्चाओं के लिए एक मंच होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट47 रन से SRH की धमाकेदार जीत, दिल्ली कैपिटल्स रह गई पीछे!

क्रिकेटSRH vs DC: 10 चौके 10 छक्के और 135 रन, अभिषेक शर्मा की तूफानी पारी, SRH की 47 रन से जीत

स्वास्थ्यबर्नेट होम्योपैथी द्वारा आयोजित चौथा विश्व होम्योपैथी शिखर सम्मेलन, वैश्विक पहचान की ओर मजबूत कदम

भारतVIDEO: खाटू श्याम मंदिर पहुंचे CM धामी, बोले - अब बंगाल में आएगा बड़ा बदलाव!

भारत'लुटेरी सरकार को जवाब...,' तमिलनाडु में गरजे सीएम डॉ. मोहन, देखें उनके अंदाज के Photos

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 21 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,405 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले देख लें आज का ताजा रेट चार्ट, पढ़ें 21 अप्रैल की लेटेस्ट रेट लिस्ट

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार