लाइव न्यूज़ :

कोविड-19: डिएगो भारत के सार्वजनिक स्वास्थ्य क्षेत्र को देगी 45 करोड़ रुपये की मदद

By भाषा | Updated: May 24, 2021 13:37 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 मई वैश्विक शराब विनिर्माता डिएगो ने सोमवार को कहा कि वह भारत में कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर के बीच सार्वजनिक स्वास्थ्य क्षेत्र को 45 करोड़ रुपये की मदद देगी।

डिएगो ने एक बयान में कहा कि इस पहल के तहत कंपनी 21 जिलों में नोडल सरकारी अस्पतालों को प्रेशर स्विंग एडसॉर्प्शन (पीएसए) ऑक्सीजन संयंत्र स्थापित करने में मदद करेगी, ताकि लंबी अवधि के लिए ऑक्सीजन क्षमता तैयार की जा सके।

बयान के मुताबिक इसके अलावा डिएगो 15 सबसे गंभीर जिलों में पीएसए ऑक्सीजन संयंत्रों के साथ ही सभी सुविधाओं से लैस पूर्वनिर्मित 16 बिस्तरों वाला अस्पताल भी देगी।

इसके अलावा कंपनी ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, ऑक्सीजन सिलेंडर, वेंटिलेटर बेड सहित कई अन्य चिकित्सा उपकरण भी देगी।

डिएगो इंडिया के प्रबंध निदेशक और सीईओ आनंद कृपालु ने कहा, ‘‘ऐसे समय में जब देश एक अभूतपूर्व मानवीय संकट का सामना कर रहा है, हम सरकार के प्रयासों में मदद करना चाहते हैं और भारतीय नागरिकों के साथ खड़े हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट47 रन से SRH की धमाकेदार जीत, दिल्ली कैपिटल्स रह गई पीछे!

क्रिकेटSRH vs DC: 10 चौके 10 छक्के और 135 रन, अभिषेक शर्मा की तूफानी पारी, SRH की 47 रन से जीत

स्वास्थ्यबर्नेट होम्योपैथी द्वारा आयोजित चौथा विश्व होम्योपैथी शिखर सम्मेलन, वैश्विक पहचान की ओर मजबूत कदम

भारतVIDEO: खाटू श्याम मंदिर पहुंचे CM धामी, बोले - अब बंगाल में आएगा बड़ा बदलाव!

भारत'लुटेरी सरकार को जवाब...,' तमिलनाडु में गरजे सीएम डॉ. मोहन, देखें उनके अंदाज के Photos

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 21 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,405 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले देख लें आज का ताजा रेट चार्ट, पढ़ें 21 अप्रैल की लेटेस्ट रेट लिस्ट

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार