कोविड-19 : एएसआई संरक्षित स्मारकों पर 2020-21 के दौरान 75 प्रतिशत कम सैलानी आये

By भाषा | Published: August 31, 2021 03:03 PM2021-08-31T15:03:04+5:302021-08-31T15:03:04+5:30

Kovid-19: 75 percent less tourists visited ASI protected monuments during 2020-21 | कोविड-19 : एएसआई संरक्षित स्मारकों पर 2020-21 के दौरान 75 प्रतिशत कम सैलानी आये

कोविड-19 : एएसआई संरक्षित स्मारकों पर 2020-21 के दौरान 75 प्रतिशत कम सैलानी आये

कोविड-19 संकट से बुरी तरह प्रभावित वित्त वर्ष 2020-21 के दौरान भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के केंद्रीय स्तर पर संरक्षित स्मारकों में पर्यटकों की तादाद इसके पिछले साल के मुकाबले करीब 75 प्रतिशत घटकर 1.19 करोड़ रह गई। नीमच निवासी आरटीआई कार्यकर्ता चंद्रशेखर गौड़ ने मंगलवार को "पीटीआई-भाषा" को बताया कि उनकी अर्जी पर एएसआई ने उन्हें सूचना के अधिकार के तहत यह जानकारी दी। आरटीआई से मिली जानकारी के मुताबिक एएसआई के केंद्रीय स्तर पर संरक्षित स्मारकों में वित्त वर्ष 2019-20 में करीब 4.84 करोड़ पर्यटक पहुंचे। ब्योरे के मुताबिक इन स्मारकों में वित्त वर्ष 2018-19 में 5.31 करोड़, 2017-18 में 5.18 करोड़ और 2016-17 में 4.81 करोड़ पर्यटकों ने कदम रखा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Kovid-19: 75 percent less tourists visited ASI protected monuments during 2020-21

कारोबार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे

टॅग्स :ASI