लाइव न्यूज़ :

कोटक महिंद्रा बैंक का पहली तिमाही में शुद्ध लाभ 12 प्रतिशत बढ़कर 1,025 करोड़ रुपये

By भाषा | Updated: July 19, 2018 15:06 IST

कोटक महिंद्रा बैंक का चालू वित्त वर्ष की जून में समाप्त पहली तिमाही का एकल शुद्ध लाभ 12.29 प्रतिशत बढ़कर 1,024.94 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में बैंक ने 912.73 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था। 

Open in App

नई दिल्ली, 19 जुलाई। कोटक महिंद्रा बैंक का चालू वित्त वर्ष की जून में समाप्त पहली तिमाही का एकल शुद्ध लाभ 12.29 प्रतिशत बढ़कर 1,024.94 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में बैंक ने 912.73 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था। शेयर बाजारों को भेजी सूचना में बैंक ने कहा कि तिमाही के दौरान उसकी कुल आय 19.44 प्रतिशत बढ़कर 6,644.29 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। तिमाही के दौरान बैंक की सकल गैर निष्पादित आस्तियां (एनपीए) घटकर सकल ऋण का 2.17 प्रतिशत रह गईं , जो एक साल पहले यह 2.58 प्रतिशत थीं। इस दौरान बैंक का शुद्ध एनपीए शुद्ध ऋण का 0.86 प्रतिशत रह गया , जो एक साल पहले समान अवधि में 1.25 प्रतिशत था। जून तिमाही में बैंक का डूबे कर्ज और अन्य आकस्मिक खर्च के लिए प्रावधान 469.63 करोड़ रुपये रहा , जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 203.74 करोड़ रुपये था।

समीक्षाधीन तिमाही में बैंक की शुद्ध ब्याज आय बढ़कर 2,583 करोड़ रुपये पर पहुंच गई , जो एक साल पहले समान तिमाही में 2,246 करोड़ रुपये थी। तिमाही के दौरान बैंक का शुद्ध ब्याज मार्जिन 4.3 प्रतिशत रहा। 

टॅग्स :बिज़नेसबैंकिंग
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारBank Holiday Today: घर से निकलने से पहले चेक कर लें बैंक हॉलिडे लिस्ट, बस एक क्लिक से जानें आज बैंक बंद या खुले?

कारोबारBank Holiday Today: 1 अप्रैल को बैंक जाने की गलती न करें, बंद रहेंगे पब्लिक विंडो; जानें क्या है कारण

कारोबारVerSe Innovation ने P.R. रमेश को स्वतंत्र निदेशक और ऑडिट समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया, जानें क्या है कंपनी का प्लान

कारोबारBank Holidays in April 2026: अप्रैल 2026 में छुट्टियों की भरमार, समय पर निपटा लें अपने जरूरी काम

कारोबारNew Rules 2026: बैंकिंग से लेकर ट्रेवल तक, ये 5 बदलाव जो हर भारतीय को जानना जरूरी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित